दैनिक जागरण के संजीव गुप्ता को देवऋषि नारद सम्मान, ग्रामीण पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला पुरस्कार
दैनिक जागरण के संवाददाता संजीव गुप्ता को देवऋषि नारद सम्मान मिला। उन्हें यह पुरस्कार ग्रामीण और पर्यावरण पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए दिया गया। इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित समारोह में आरएसएस और प्रसार भारती के अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। नवनीत कुमार सहगल ने पत्रकारों से सही खबर दिखाने का आग्रह किया वहीं प्रदीप जोशी ने पत्रकारों को लोकहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दैनिक जागरण के प्रमुख संवाददाता संजीव गुप्ता को प्रतिष्ठित देवऋषि नारद सम्मान से सम्मानित किया गया है। इन्द्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र का यह पुरस्कार कांस्टीटयूशन क्लब में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी व प्रांत कार्यवाह अनिल गुप्ता व प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल समेत अन्य अतिथियों ने भेंट किया।
उन्हें प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल तथा पारितोषिक का चेक देकर सम्मानित किया गया। संजीव गुप्ता को यह पुरस्कार उत्कृष्ट ग्रामीण/ पर्यावरण पत्रकारिता के वर्ग में मिला। समारोह में विभिन्न वर्ग में कुल 12 पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
पत्रकारों को फेक खबरों से बचना चाहिए: नवनीत कुमार सहगल
समारोह को संबोधित करते हुए नवनीत कुमार सहगल ने कहा कि पत्रकारों को फेक खबरों से बचना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वह सच्ची सटीक और तथ्यों के आधार पर खबर दिखाए ताकि समाज का भरोसा बना रहे।.प्रदीप जोशी ने पत्रकारों को नारद कुल के वंशज बताते हुए कहा कि उन्हें लोकहित की बात करना चाहिए।
अनिल गुप्ता ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में पत्रकारों को सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। इस मौके पर संघ के भावी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। इस मौके पर संघ दिल्ली प्रांत के प्रचार प्रमुख रीतेश अग्रवाल समेत प्रचार टोली व मीडिया जगत के दिग्गज मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।