Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cyclone Biparjoy : दिल्ली में भी दिखा बिपरजॉय तूफान का असर, अगले तीन- चार दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 06:01 AM (IST)

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलेगी और एक दो जगह पर हल्की बरसात हो सकती है।

    Hero Image
    बिपरजॉय तूफान की वजह से दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश।(फोटो जागरण)

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान का असर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में भी देखने को मिला। दिन भर बादलों की आवाजाही चलती रही तो दोपहर के समय कई जगहों पर वर्षा भी हुई।

    इससे गर्मी के तेवर भी अपेक्षाकृत नरम रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी अगले तीन चार दिन कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 38.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के कई इलाकों में हुई वर्षा

    हवा में नमी का स्तर 87 से 42 प्रतिशत रहा। दिल्ली यूनिवर्सिटी, नजफगढ़ और स्पोर्टस काम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर ही रिकार्ड हुआ। जहां तक वर्षा का सवाल है तो शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग में 6.8 मिमी, पालम में 15.2 मिमी, लोधी रोड पर 3.8 मिमी, आयानगर में 1.0 मिमी, पूसा और स्पोर्टस काम्प्लेक्स में 0.5 - 0.5 मिमी जबकि मयूर विहार में 7.0 मिमी दर्ज की गई।

    18 और 19 को तेज बरसात होने के आसार

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलेगी और एक दो जगह पर हल्की बरसात हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    वहीं 18 और 19 को तेज बरसात होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बिपर्जय के साथ- साथ एक पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिल रहा है।