आज समाप्त हो रहा है वर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार का कार्यकाल, सेवा विस्तार की लगाई जा रहीं अटकलें
दिल्ली सरकार में कर्मचारियों का शुक्रवार को ही विदाई समारोह हो गया लेकिन मुख्य सचिव नहीं हुआ। इससे अटकलें लगाई जा रहें कि उन्हें सेवा विस्तार दिया जा ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर असमंजस बरकरार है, जबकि आज वर्तमान मुख्यसचिव नरेश कुमार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। दिल्ली सरकार में अन्य कर्मचारियों का शुक्रवार को ही विदाई समारोह हो गया, मगर सीएस का नहीं हुआ है।
इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें एक और सेवाविस्तार मिल सकता है। मगर अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। इस पद के लिए नरेश कुमार के सेवाविस्तार की अटकलें लगाई जा रहीं तो आईएएस धर्मेंद्र कुमार का भी इस पद के लिए नाम लिया जा रहा है।
अलग-अलग नामों को लेकर चलती रही चर्चा
शुक्रवार को दिनभर राजनीतिक गलियारों के साथ अधिकारियों के बीच अलग-असलग नामों को लेकर चर्चा चलती रही। कुछ का मानना है कि वर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार तीसरी बार सेवा विस्तार मिल सकता है, लेकिन एक धड़े का मानना है कि इस बार 1989 बैच के अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मुख्यसचिव की रेस में सबसे आगे है।
तीन महीने का बढ़ाया था कार्यकाल
उधर नरेश कुमार का पिछले लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए तीन महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है। अब शनिवार को उनके कार्यकाल खत्म होने के बाद वह तीसरी बार सेवा विस्तार पाएंगे कि नहीं इसपर असमंजस बना हुआ है। सूत्रों की माने तो नरेश कुमार सेवा विस्तार नहीं मिलता है तो उसके बाद धर्मेंद्र कुमार का नाम सबसे आगे है।
ये दो नाम रेस में
सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव की रेस में फिलहाल नरेश कुमार के अलावा धर्मेंद्र कुमार और तमिलनाडु कैडर के एक आईएएस अधिकारी रेस में है। धर्मेंद्र कुमार वर्तमान में अरूणाचल प्रदेश के मुख्यसचिव है। पूर्व में दिल्ली में एनडीएमसी चेयरमैन समेत दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों में कार्यरत रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।