Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cruise Drug Party: पढ़िए मुंबई में क्रूज पर हो रही रेव पार्टी का दिल्ली से क्या है कनेक्शन, दिल्ली की तीन लड़कियों से सस्पेंस और गहराया

    By Vinay Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 03 Oct 2021 06:06 PM (IST)

    देश की राजनीतिक राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में रेव पार्टियां होना कोई नई बात नहीं है। इन दोनों जगहों पर अक्सर ऐसे आयोजन होते ही रहते हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान का था।

    नई दिल्ली, एएनआइ/ आनलाइन डेस्क। Cruise Drug Party : देश की राजनीतिक राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में रेव पार्टियां होना कोई नई बात नहीं है। इन दोनों जगहों पर अक्सर ऐसे आयोजन होते ही रहते हैं। खबरें भी सामने आती रहती है। रविवार को एक बार फिर ऐसी ही एक पार्टी की कहानी सामने आ गई। मुंबई की एनसीबी ने Cordelia कंपनी के एक क्रूज पर आयोजित इस पार्टी में खुद शामिल होकर इसका भंडाफोड़ किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनसीबी ने पार्टी में शामिल लोगों को पकड़कर जब उनसे पूछताछ की और उनकी पहचान पूछी तो कुछ नामचीन नाम भी सामने आ गए। ऐसे नामों के सामने आने के बाद देशभर में खबरें वायरल हो गई। इस खबर के सबसे अधिक वायरल होने के पीछे जो सबसे बड़ा नाम सामने आया वो है सुपरस्टार बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान का। आर्यन की वजह से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में चंद मिनटों में ही ये खबर फैल गई।

    अब एनसीबी की पूछताछ में इस पार्टी के हर पात्र का कहानी उजागर हो रही है। दरअसल नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में शनिवार की देर शाम एक यात्री क्रूज शिप पर छापा मारकर वहां नशीले पदार्थों के साथ चल रही पार्टी का भंडाफोड़ किया। इस क्रूप पर बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे, उनके अलावा टीम ने क्रूज पर कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया। अब इन सबसे पूछताछ हो रही है। एक बात और खास ये है कि इसमें तीन लड़कियों को भी पकड़ा गया, बताया जाता है कि ये तीनों लड़कियां फ्लाइट से इस पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई गई थी। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि आर्यन समेत हिरासत में लिए गए सभी लोगों की मेडिकल जांच कराई है।

    दिल्ली से क्या है इस पार्टी का नाता
    मुंबई में क्रूप पर जिस हाइफाइ पार्टी का आयोजन किया गया था, उसका दिल्ली से भी खास नाता है। जिस कंपनी की ओर से इस पार्टी का आयोजन किया गया था, वो दिल्ली की है। एक बात ये भी सामने आई है कि दिल्ली की टीम से ही मुंबई की एनसीबी टीम को इस पार्टी का इनपुट दिया गया था, जिस पर कार्रवाही करते हुए मुंबई एनसीबी को ये कामयाबी मिली। इसके अलावा जिस क्रूज पर इसका आयोजन किया गया था वहां पर इवेंट आयोजन करने का जिम्मा भी दिल्ली की इसी कंपनी को है। दिल्ली की इसी कंपनी की ओर से क्रूज पर इसका आयोजन किया गया था। जिसमें एक व्यक्ति के शामिल होने की फीस 75 हजार रूपये थी।

    (नोट- आर्यन अपनी बहन के साथ)

    इन लोगों को एनसीबी ने लिया है पूछताछ में, हो रही पूछताछ

    एनसीबी की टीम ने क्रूज पर मिले जिन 8 लोगों को हिरासत में लिया है उनमें मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट शामिल हैं। इन्हीं में से तीन लड़कियों के दिल्ली से संबंध बताए जा रहे हैं। दरअसल एनसीबी की एक टीम को इनपुट मिला था कि शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज पर रेव पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।

    इसके लिए बड़ी मात्रा में ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थ मंगाए गए हैं, इस इनपुट पर एनसीबी के 22 अधिकारियों ने सादे ड्रेस में छापा मारा था। टीम को इस छापेमारी में एमडीएमए, एक्स्टेसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस जैसे मादक पदार्थ बरामद मिले। इसके बाद एनसीबी की ओर से मादक पदार्थ रोधी अधिनियमों के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। अब उसी के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है।