दिल्ली में कुख्यात तोता गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
दिल्ली पुलिस ने तोता गैंग के सरगना दुर्गेश उर्फ तोता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दुर्गेश उर्फ तोता के दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पिस्टल जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने वर्ष 2016 में मुरादनगर में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके-47 से जानलेवा हमला करने वाले गैंगस्टर को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान हर्ष विहार निवासी गैंगस्टर दुर्गेश उर्फ तोता व राहुल उर्फ वीर सिंह और गाजियाबाद की उत्तरांचल कालोनी निवासी सचिन उर्फ चीनू रूप में हुई है। दुर्गेश हर्ष विहार थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा और सात कारतूस बरामद किए हैं। कुछ महीने पहले दिल्ली पुलिस ने दुर्गेश को राजधानी से छह महीने के लिए बेदखल किया था। भाजपा नेता पर जानलेवा हमले में वह पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। राहुल के पिता आर्मी में हैं।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि हर्ष विहार निवासी प्रशांत उर्फ मिंटो नाम के युवक ने एक जनवरी को मारपीट व जबरन वसूली की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि गैंगस्टर दुर्गेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिस्टल दिखाकर उसे जमकर मारा पीटा और आटो स्टैंड का हफ्ता मांगा था। पीड़ित की शिकायत पर हर्ष थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
इंस्पेक्टर अजय यादव के नेतृत्व में एक टीम बनाई। टीम को गुप्त सूचना मिली कि आठ जनवरी को देर रात नंद नगरी डी-ब्लॉक के पास आने वाला रात 1.50 बजे टीम ने उसे उसके दाे साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला गैंगस्टर का प्रशांत उर्फ मिंटू से आटो स्टैंड से उगाही को लेकर विवाद चल रहा था। उसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था।
दुर्गेश ने 2015 में जुर्म की दुनिया में कदम रखा था। वर्ष 2016 में वह भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले में भी शामिल रह, इस वारदात के बाद उसने उसी साल ज्योति नगर इलाके में दो हत्याएं की। 2018 में गैंगस्टर हथियार लेकर मथुरा से वापस लौट रहा था, रास्ते में क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह टीम पर गोलियां बरसाकर फरार हो गया था। सचिन पर भी पहले से कई केस दर्ज हैं
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।