16 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती
आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को धर-दबोचा। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
नई दिल्ली [जेएनएन]। फर्श बाजार इलाके में एक नाबालिग ने छह साल की मासूम से दुष्कर्म किया। लोगों ने मौके पर आरोपी को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़िता को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता परिवार के साथ न्यू संजय अमर कॉलोनी, विश्वास नगर में रहती है। उसकी मां चाय की रेहड़ी लगाती है। रविवार शाम को बारिश में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बारिश खत्म होने के बाद पड़ोस में रहने वाला 16 साल का नाबालिग उसे बहला फुसलाकर खाली प्लॉट की तरफ ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
इसी दौरान बच्ची रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को धर-दबोचा। वहीं बच्ची के कपड़े खून से सन चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें: युवती ने मांगे उधार के 6 लाख तो युवक फोन पर भेजने लगा अश्लील मैसेज
यह भी पढ़ें: नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग को किया अगवा, डेढ़ घंटे तक की अश्लील हरकत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।