Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शर्मनाक : चलती बस में लड़कियों से छेड़छाड़, बस रुकवाने गई लड़की तो चालक ने कही ये बातें

    By Edited By:
    Updated: Fri, 01 Feb 2019 02:07 PM (IST)

    चलती बस में दो लड़कियों के साथ बदतमीजी का मामला प्रकाश में आया है। लड़कियों ने जब बस से उतरना चाहा तो चालक ने यह कहते हुए बस को रोकने से इंकार कर दिया क ...और पढ़ें

    Hero Image
    शर्मनाक : चलती बस में लड़कियों से छेड़छाड़, बस रुकवाने गई लड़की तो चालक ने कही ये बातें

    दिल्ली, जेएनएन। छावला थाना क्षेत्र में चलती बस में दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। जब लड़कियों ने विरोध किया और बस से उतरना चाहा तो चालक व कंडक्टर ने यह कहते हुए बस को रोकने से इंकार कर दिया कि बस नियत स्टॉप पर ही रुकेगी। पुलिस ने बस के कंडक्टर व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपितों की पहचान हरदीप व हेमंत के रूप में हुई है। मामला 27 जनवरी का है। नजफगढ़ से झटीकरा जाने वाली क्लस्टर बस पर दो लड़कियां घर जाने को सवार हुई। जब यह बस शिकारपुर गांव के पहुंची तब अधिकांश सवारियां उतर चुकी थीं।

    बस में केवल दो लड़कियां व एक लड़के के अलावा चालक व कंडक्टर थे। शिकारपुर गांव में चालक व कंडक्टर ने अपनी-अपनी सीट आपस में बदल ली, जिसके बाद बस कंडक्टर चलाने लगा। आरोप है कि इसके बाद चालक जो अब कंडक्टर की भूमिका में था वह लड़कियों के पास की सीट पर बैठ गया और उन्हें अश्लील हरकत करने लगा। लड़कियों ने जब विरोध किया तो उसने उनकी बात अनसुनी कर दी।

    इनके गलत इरादे को भांपते हुए एक लड़की ने अपने घर पर फोन कर दिया। पुलिस के अनुसार लड़की के पिता ने बेटी को फौरन बस से उतरने की सलाह दी। उधर, आरोपित शख्स की गलत हरकतें जारी थी। आरोपित की गलत हरकतें उस लड़के की नजर में न आए, इसके लिए आरोपित ने बस के अंदर की लाइटें बुझा दी।

    इधर, दोनों लड़कियां चालक के पास गई और बस रोकने को कहा, लेकिन, उसने बस को रोकने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि अब बस नियत स्टॉप पर ही रुकेगी, उससे पहले नहीं रुकेगी। पुलिस के अनुसार तभी किसी कारणवश बस की रफ्तार धीमी हुई, जिसके बाद एक दोनों लड़कियों ने हिम्मत दिखाई और बस से कूद गई। घटना के बाद लड़की ने अपनी शिकायत छावला थाना में दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया।

    क्लस्टर बस में लड़कियों के साथ हुई इस घटना के बावत दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने वादा किया था कि निर्भया जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बसों में मार्शल तैनात किये जायेंगे, बसों में सीसीटीवी की व्यवस्था की जाएगी, दिल्ली के डार्क स्पॉट पर कैमरे लगाये जायेंगे लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी जमीनी स्तर की हकीकत कुछ और ही बयां करती है। मनोज तिवारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केजरीवाल सरकार की गंभीरता इस घटना से दिल्ली की जनता के बीच उजागर होती है।