विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए युवक की हत्या; पुलिस ने फरार चल रहे बदमाश को किया अरेस्ट

Published: Sun, 18 May 2025 03:37 PM (IST)

दिल्ली के नरेला इलाके में छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए एक युवक की हत्या करने वाले बदमाश को क्राइम ...और पढ़ें

बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए युवक की हत्या करने वाला वांछित गिरफ्तार।
बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए युवक की हत्या करने वाला वांछित गिरफ्तार।

HighLights

  1. छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए हत्या
  2. आरोपी प्रवेश कुमार गिरफ्तार
  3. नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र में बहन के साथ छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए युवक की हत्या करने वाले बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान प्रवेश कुमार उर्फ ढिल्लू के रूप में रूप में हुई है जो पिछले छह महीने से फरार था।

उपायुक्त आदित्य गौतम के मुताबिक, आरोपित प्रवेश ने अपने साथियों दीपांशु उर्फ गोलू और राहुल हुड्डा के साथ मिलकर सोनीपत हरियाणा के सुमित की नृशंस हत्या की थी, जिसकी नरेला इलाके में खाद बीज की दुकान थी। एसीपी उमेश बर्थवाल की देखरेख में इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में टीम ने 16 मई को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर जाल बिछाते हुए नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया।

प्रवेश ने 9वीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी

पूछताछ में पता चला कि आरोपित प्रवेश कुमार ने 9वीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और उसके बाद वह बुरी संगत में पड़ गया और डकैती की वारदात को अंजाम दिया। अपनी बहन के साथ हुई छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए उसने अपने चचेरे भाइयों दीपांशु और राहुल हुड्डा के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।