Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली में संपत्ति विवाद में हत्या की कोशिश, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 05:32 PM (IST)

    दिल्ली के सीमापुरी इलाके में क्राइम ब्रांच ने संपत्ति विवाद में हत्या के प्रयास के एक वांछित आरोपी सुशील उर्फ सतपाल को गिरफ्तार किया है। सुशील और उसके साथियों पर पिछले साल दिसंबर में एक शिकायतकर्ता पर चाकू से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने सुशील के चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सुशील को दिलशाद गार्डन के पास से गिरफ्तार किया गया।

    Hero Image
    क्राइम ब्रांच ने संपत्ति विवाद में हत्या के प्रयास के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सीमापुरी थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर हत्या के इरादे से चाकू से हमला करने वाले वांछित आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी की पहचान सीमापुरी निवासी सुशील उर्फ ​​सतपाल के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस उसके साथियों फैसल उर्फ ​​मेंटल, युवराज, संजय और चेतन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

    पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार, आरोपी सुशील और उसके साथियों के खिलाफ पिछले साल 23 दिसंबर को सीमापुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर संपत्ति विवाद को लेकर शिकायतकर्ता पर चाकू से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या करने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसके चार साथी पकड़े गए लेकिन सुशील फरार हो गया था। उसे पकड़ने के लिए एसीपी कैलाश चंद्र की देखरेख और इंस्पेक्टर उमेश सती के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। 29 अगस्त को मिली सूचना के आधार पर दिलशाद गार्डन स्थित एसडीएन अस्पताल के पास जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।