Move to Jagran APP

ब्वॉयफ्रेंड ने भरी गर्लफ्रेंड की मांग, फिर होटल के कमरे में ऐसा क्या हुआ कि चीख पड़े कर्मचारी

जहर खाने से पहले दोनों ने शादी रचाई और लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भी भरा। पुलिस ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।

By Edited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 10:12 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 02:12 PM (IST)
ब्वॉयफ्रेंड ने भरी गर्लफ्रेंड की मांग, फिर होटल के कमरे में ऐसा क्या हुआ कि चीख पड़े कर्मचारी
ब्वॉयफ्रेंड ने भरी गर्लफ्रेंड की मांग, फिर होटल के कमरे में ऐसा क्या हुआ कि चीख पड़े कर्मचारी

गाजियाबाद, जेएनएन। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एक होटल में ठहरे ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शुक्रवार तड़के जहर खा लिया। गर्लफ्रेंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ब्वॉयफ्रेंड की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहर खाने से पहले दोनों ने शादी रचाई और लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भी भरा। पुलिस ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। लड़के की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

loksabha election banner

कोतवाल जयकरण सिंह का कहना है कि दोनों की पूर्व में शादी तय हुई थी, लेकिन फिर घर वालों ने इनकार कर दिया था। 28 नवंबर से दोनों लापता थे। फिलहाल पुलिस जांच जारी है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

दहेज मांगने का आरोप सिहानी गेट क्षेत्र में सिहानी नूरनगर के रहने वाले सीपीडब्ल्यूडी के इलैक्ट्रीशियन त्रिलोक चंद ने अपने मंझले बेटे सुबोधकांत(25) की शादी दिल्ली के शकरपुर में स्कूल ब्लॉक में रहने वाले यदुवीर की लड़की पूजा(20) से तय की थी। सुबोध एलजी के सर्विस सेंटर में टेक्नीशियन है। यदुवीर के मुताबिक अप्रैल में वर पक्ष ने लड़की की गोद भराई की रस्म निभाई और शादी के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की, लेकिन जून में ही शादी के लिए मना कर दिया गया। मगर सुबोध लगातार उनके घर आता रहा। उसका कहना था कि वह अपने पिता को शादी के लिए मना लेगा।

पूजा की मां राजवती के मुताबिक सुबोध 28 नवंबर को साढ़े तीन बजे उनके घर आया था। रात साढ़े आठ बजे वह पूजा को यह कहकर ले गया कि कुछ देर बाद छोड़ जाएगा, लेकिन दोनों नहीं लौटे। 29 नवंबर को लड़की ने फोन कर बताया कि दोनों हरिद्वार में हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे पूजा के मोबाइल से सुबोध ने फोन कर बताया कि दोनों ने जहर खा लिया।

राजवती का दावा है कि वर पक्ष की ओर से कार और ज्वेलरी की मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर उनसे अभद्रता कर रिश्ता तोड़ दिया गया। लड़का-लड़की ने तोड़ी थी शादी त्रिलोक चंद के मुताबिक जून में लड़का-लड़की ने अपनी सहमति से ही शादी तोड़ी थी।

26 नवंबर को पूजा सुबोध के साथ उनके घर पहुंची थी। इस दौरान उसने बताया कि दोनों शादी करना चाहते है। उन्होंने पूजा से कहा कि वह अपने परिजनों को भेजे। उसी दिन सुबोध ने परिजनों से गुस्सा होकर अपना फोन तोड़ दिया था। त्रिलोक का कहना है कि 28 नवंबर की सुबह से ही सुबोध गायब था।

उसके पास नंबर न होने से वह बात नहीं कर पाए, लेकिन उन्हें पता चल गया था कि वह दिल्ली गया है। शुक्रवार सुबह उसने बड़े भाई विकास को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। त्रिलोक ने दहेज के आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि उन्हें 26 नवंबर को ही पता चला कि दोनों मिल रहे हैं।

होटल में बताया दोस्त
पूजा और सुबोध दोनों बृहस्पतिवार की देर रात डेढ़ बजे बजरिया के शुभम होटल पहुंचे थे। मैनेजर के मुताबिक दोनों ने खुद को फ्रेंड बताया और कहा कि काम के सिलसिले में अभी यहां पहुंचे हैं। होटल के स्टाफ का कहना है कि उस समय लड़की की मांग नहीं भरी थी। सुबह जब लड़के के चीखने की आवाज सुनी तो स्टाफ कमरे की ओर दौड़ा। यहां लड़की बिस्तर पर पड़ी मिली, जिसकी मांग में सिंदूर भरा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने होटल के कमरे में ही शादी रचाई।

एसपी सिटी  श्लोक कुमार  ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक की हालत भी गंभीर है। दोनों चार घंटे पहले ही होटल में पहुंचे थे। प्रथम दृष्टया दोनों के सल्फास खाने की बात सामने आई है। पुलिस सभी एंगल से मामलों की जांच कर रही है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.