Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus Lockdown Day 6: रोके गए 400 प्रवासी, UP-बिहार जाने के लिए कर रहे थे बस का इंतजार

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 30 Mar 2020 08:16 AM (IST)

    Coronavirus Lockdown Day 6 देशभर के तमाम राज्यों में लोगों के पलायन के बीच सुखद खबरें भी आ रही हैं। ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली का है।

    Coronavirus Lockdown Day 6: रोके गए 400 प्रवासी, UP-बिहार जाने के लिए कर रहे थे बस का इंतजार

    नई दिल्ली, एएनआइ। Coronavirus Lockdown Day 6: देशभर के तमाम राज्यों में लोगों के पलायन के बीच सुखद खबरें भी आ रही हैं। ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली का है। यहां पर दिल्ली सिविल डिफेंस के प्रयास से 400 ऐसे लोगों रोका गया है, जो अपने गृह प्रदेश उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा जाने के लिए आनंद विहार बस अड्डा पर पहुंचे थे और परिवहन सेवाओं को इंतजार कर रहे थे। इनका कहना था कि बसें मिलने की सूचना पर ये सभी यहां पर पहुंचे, लेकिन देर तक बसें नहीं मिले पर बस अड्डे पर रुक गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, दिल्ली सिविल डिफेंस से जुड़े शैलेंद्र निराला (Shailendra Kumar Nirala, Delhi Civil Defence) ने समाचार एजेंसी एएनआइ से बताया कि ये लोग दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने के लिए आनंद विहार बस टर्मिनल पर बसों का इंतजार कर रहे थे। हमने उन्हें प्रेरित किया और उन्हें यहां रहने के लिए कहा। उनके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। 

    यहां पर बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव और खतरे के मद्देनजर दिल्ली में बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों को नाइट शेल्टर्स में तब्दील कर दिया गया है। इसी के तहत गाजीपुर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय को भी नाइट शेल्टर बनाया गया है। अब इसी शेल्डर होम में इन 400 लोगों को रोका गया है, जो उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के रहने वाले हैं।

    बता दें कि दिल्ली सरकार ने सैकड़ों की संख्या में स्कूलों को नाइट शेल्टर्स में तब्दील कर दिया है, जिनमें बड़ी संख्या में प्रवासी लोगों को ठहराया गया है। 

    बता दें कि 25 मार्च की रात 12 बजे से दिल्ली समेत देशभर में डॉकडाउन है, इसके बाद से लोग घरों में कैद हैं। वहीं, दिहाड़ी मजदूर और अन्य कामगार लोग अपने गृह प्रदेश लौटने की कड़ी में हजारों की संख्य़ा में सड़कों पर उतर आए। ऐसे में रविवार रात से दिल्ली के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं और ऐसे लोगों को दिल्ली से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। 

    बता दें कि लॉकडाउन के बाद दिल्ली सरकार ने स्कूलों में रैन बसेरे की व्यवस्था की है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा है कि गाजीपुर और आनंद विहार के पास सरकारी स्कूलों में लोगों के रुकने के लिए रैन बसेरे बनाए गए हैं। यहां इनके रुकने और खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। पूर्वी जिले के जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के सर्वोदय कन्या विद्यालय और पटपड़गंज के एक अन्य सरकारी स्कूल में रैन बसेरे बनाए गए हैं। कुल मिलाकर बीस स्कूलों में रैन बसेरे बनाकर लोगों के रुकने और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई है।