Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus LockDown Day 10: केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा- डॉक्टरों के योगदान को हमेशा याद रखेगा देश

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 03 Apr 2020 11:34 AM (IST)

    Coronavirus LockDown Day 10 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा किया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Coronavirus LockDown Day 10: केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा- डॉक्टरों के योगदान को हमेशा याद रखेगा देश

    नई दिल्ली, एएनआइ। Coronavirus LockDown Day 10: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन (Dr Harsh Vardhan, Union Minister for Health & Family Welfare) ने शुक्रवार को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी साथ थे। बताया जा रहा है कि अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन ने अस्पताल का जायजा लेने के साथ कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को लेकर भी जानकारी ली। मसलन, कितने समय में कितने मरीज इस अस्पताल में आए और उनकी क्या हालत है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश हमेशा डॉक्टरों के इस सेवा भाव और बलिदान पर गर्व करेगा। उनके इस योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

    यहां पर बता दें कि साधारण लोगों को साथ मेडिकल स्टाफ भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार तक 8 डॉक्टर और 2 नर्सिंग ऑफिसर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 8 डॉक्टरों में से एक डॉक्टर देश के नामी संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से भी जुड़ा हुआ है। कोरोना की चपेट में आए सभी डॉक्टरों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा हो उनके परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटाइन के लिए कहा गया है।

    यहां पर बता दें कि चीन, अमेरिका, ईरान, इटली, स्पेन समेत 190 से अधिक देशों में अपने पैर पसार चुका कोरोना वायरस अब तक 50 हजार से अधिक लोगों की जान ले चुका है। इसके साथ 10 लाख से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

    भारत में भी ज्यादातर राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या रोजान बढ़ती जा रही है। इसकी चपेट में आने वालों की संख्या 2000 से अधिक हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।