Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus Cases in Delhi: कोरोना पीड़ित आरएमएल के डीन डॉ. राजीव सूद की हालत गंभीर

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sat, 30 May 2020 09:35 AM (IST)

    Coronavirus Cases in Delhi पिछले दिनों उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तब उन्हें हल्का लक्षण था इसलिए वह होम आइसोलेशन में थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मैक्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

    Coronavirus Cases in Delhi: कोरोना पीड़ित आरएमएल के डीन डॉ. राजीव सूद की हालत गंभीर

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Coronavirus Cases in Delhi: कोरोना से पीड़ित राजधानी दिल्ली के नामी राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डीन डॉ. राजीव सूद की हालत गंभीर हो गई है। उन्हें 3 दिन पहले ही साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी बेटी और दिल्ली के कई डॉक्टरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना से ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा दान करने की गुहार लगाई। उनकी यह कोशिश रंग लाई और करीब आधे घंटे में ही प्लाज्मा दान करने के लिए डोनर मिल गया। अब उन्हें प्लाज्मा थेरेपी देने की तैयारी चल रही है। कुछ दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब उन्हें हल्का लक्षण था, इसलिए वह होम आइसोलेशन में थे। वहीं, बाद में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मैक्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में तीसरे स्थान पर दिल्ली

    वहीं, दिल्ली में पिछले 3 दिन के दौरान तकरीबन 3000 नए मामले सामने आए हैं। मामले बढ़ने के कारण कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र व तमिलनाडु के बाद दिल्ली तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली में अब तक 17,386 लोग कोरोना से पीड़ित हुए हैं। जिसमें से अब तक कुल 7846 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 9142 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इनमें से करीब 2169 मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। 206 मरीजों की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया है। जिसमें से 30 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वहीं कोविड हेल्थ सेंटर में 136 व कोविड केयर सेंटर में 526 मरीज भर्ती किए गए हैं। वहीं होम आइसोलेशन में रह कर इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 4651 से ज्यादा हो गई है। 

    वहीं, होम आइसोलेशन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो भी लॉन्च किया है, जिसमें होम आइसोलेशन के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं? यह बताया गया है।