Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना महामारी से बचाव के लिए 12 से 15 साल के बच्चों के लिए राहत भरी खबर, पढ़िए कब से लगेगा टीका

    By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Pradeep Chauhan
    Updated: Thu, 03 Mar 2022 07:37 AM (IST)

    करीब 10 दिन पहले ही ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ने इस टीके को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। 12 से अधिक उम्र के लोगों को यह टीका लगाने का प्रविधान है। मार्च के मध्य तक बच्चों का टीकाकरण शुरू हो सकता है।

    Hero Image
    12 से अधिक उम्र के लोगों को यह टीका लगाने का प्रविधान है।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वयस्कों के टीकाकरण के बाद दिल्ली में 15 से 18 साल के ज्यादातर किशोरों को भी कोरोनारोधी टीके लग चुके हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने दिल्ली को कोर्बेवैक्स टीके की छह लाख 31 हजार 400 डोज उपलब्ध कराई है। इसे 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों को लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि इस माह के मध्य तक इस उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार ने इसके लिए किसी तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन कोर्बेवैक्स टीका बच्चों के टीकाकरण के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। करीब 10 दिन पहले ही ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ने इस टीके को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। 12 से अधिक उम्र के लोगों को यह टीका लगाने का प्रविधान है।

    दिल्ली में 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों की संख्या करीब 10 लाख है। इसके लिए स्टाक में पर्याप्त टीका उपलब्ध हो चुका है। उल्लेखनीय है कि कोर्बेवैक्स भी स्वदेशी टीका है, जिसे जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से बायोलाजिकल ई कंपनी ने तैयार किया है।

    टीकाकरण की स्थिति

    • दिल्ली में 88 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को दोनों डोज लग चुकी है। वयस्कों को कोविशील्ड व कोवैक्सीन दिया गया है।
    • 15 से 18 साल की उम्र के करीब 10 लाख किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इनको कोवैक्सीन दी जा रही है। 60.50 प्रतिशत किशोरों को कोवैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है।

    comedy show banner
    comedy show banner