फरवरी तक पूरा होगा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का काम, 150 KM लंबे मार्ग पर रोजाना 1.50 लाख वाहन दौड़ने का अनुमान
Delhi Saharanpur Highway ये दिल्ली से सहारनपुर तक करीब 150 किलोमीटर लंबा है। राष्ट्रीय राजधानी की सीमा में अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-नौ से गीता कॉलोन ...और पढ़ें

आशीष गुप्ता, पूर्वी दिल्ली। Delhi Saharanpur Highway News : राजधानी की सीमा में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण अगले वर्ष फरवरी अंत तक पूरा करने के लिए कमर कसी जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को केंद्र की ओर से नए टास्क के रूप में इशारा किया गया है।
हालांकि यह काम चुनौतीपूर्ण है। फिर भी इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले राजधानी की सीमा में इस हाईवे को लोगों को समर्पित किया जाएगा। एनएचएआइ भारतमाला परियोजना के तहत इस हाईवे (709बी) का निर्माण कर रहा है।
छह मुख्य लेन और छह सर्विस लेन रहेंगी
ये दिल्ली से सहारनपुर तक करीब 150 किलोमीटर लंबा है। राष्ट्रीय राजधानी की सीमा में अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-नौ से गीता कॉलोनी, न्यू उस्मानपुर, शास्त्रीपार्क, खजूरी खास होते हुए यूपी बार्डर (लोनी) तक पुश्ता रोड पर इसका 14.75 किलोमीटर का हिस्सा बन रहा है। इस हिस्से में 6.58 किलोमीटर का एलिवेटेड खंड है। इसमें से छह मुख्य लेन और छह सर्विस लेन रहेंगी।
इसे पूरा का मूल लक्ष्य दिसंबर 2024 निर्धारित है। बाद में इसे मार्च 2024 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इस परियोजना से जुड़े एनएचएआइ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
लगाने होंगे ज्यादा कामगार, ग्रेप बना चिंता
हाईवे के निर्माण में सबसे अहम पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। काफी हद तक गर्डर रखने काम भी हो चुका है। एनएचएआइ के अधिकारियों की मानें तो बाकी काम को निर्धारित समय से पहले पूरा करने के लिए ज्यादा कामगार और मशीनरी लगाने की जरूरत होगी।
ये भी जानें-
- यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
- डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे, जिस पर नियम व चेतावनी लिखी होंगी
- कार की गति सीमा 70 और इससे भारी वाहनों की गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा होगी
दिल्ली की सीमा में इस हाईवे से जुड़े तथ्य
- 1100 करोड़ रुपये है लागत
- 41 बस शेल्टर बनेंगे
- 4 अंडरपास बनाए जा रहे
- 7 फुटओवर ब्रिज बनेंगे
- 1.50 लाख वाहन रोज दौड़ने का अनुमान

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।