Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MCD Election 2022: कांग्रेस ने किया मेरी चमकती दिल्ली का वादा, AAP व भाजपा पर निगम को कर्ज में दबाने का आरोप

    By Santosh Kumar SinghEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 09:33 PM (IST)

    Delhi MCD Election 2022 दिल्ली को प्रदूषण मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त ढलाव घर मुक्त कूड़ा कचरा मुक्त महामारी मुक्त और निगम को कर्ज मुक्त बनाया जाएगा। शीला दीक्षित ने अपने 15 वर्षों के शासन में दिल्ली को विकसित भ्रष्टाचार मुक्त मजबूत हरित प्रदूषण मुक्त और दिल्लीवासियों की चमकती दिल्ली बनाया।

    Hero Image
    Delhi MCD Election 2022: कूड़े के पहाड़ों को निर्धारित समय सीमा में समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Delhi MCD Election 2022: कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए अपना विजन डाक्यूमेंट्स जारी किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्लीवासियों की अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ‘मेरी चमकती दिल्ली’ का दस्तावेज तैयार किया गया है। दिल्ली को प्रदूषण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, ढलाव घर मुक्त, कूड़ा कचरा मुक्त, महामारी मुक्त और निगम को कर्ज मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित ने अपने 15 वर्षों के शासन में दिल्ली को विकसित, भ्रष्टाचार मुक्त, मजबूत, हरित, प्रदूषण मुक्त और दिल्लीवासियों की चमकती दिल्ली बनाया। उन्होंने पारदर्शी प्रशासन दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली को प्रदूषित, भ्रष्ट, और महामारी की राजधानी बनाने का आराेप

    निगम चुनाव में जीत मिलने पर कांग्रेस एक बार फिर से शीला दीक्षित सरकार के समय वाली दिल्ली बनाने के लिए काम करेगी। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के आठ वर्षों के कुशासन और नगर निगम में 15 वर्षों तक रही भाजपा ने दिल्ली को प्रदूषित, भ्रष्ट, और महामारी की राजधानी बना दिया। दिल्ली नगर निगम को कर्ज के पहाड़ तले दबा दिया गया है। निगम को कर्ज मुक्त बनाने के लिए भाजपा और आप के भ्रष्टाचार को खत्म करेगी। निगम की आय को दोगुना करने के लिए काम किया जाएगा जिससे कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान में किसी तरह की परेशानी न हो।

     कूड़े के पहाड़ों को निर्धारित समय सीमा में समाप्त करने का लक्ष्य

    स्वच्छता का स्तर सुधारने के साथ ही लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली में सांप्रदायिक सद्भाव और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन व्यवस्था को फिर से बहाल किया जाएगा। अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने के साथ ही खाली पद भरे जाएंगे। एनजीटी के दिशा निर्देश का पालन करते हुए दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को निर्धारित समय सीमा में समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।

    स्वास्थ्य और पार्किंग व्यवस्था में हाेगा सुधार

    रिसाइकल को बढ़ावा देकर लैंडफिल साइट पर पहुंचने वाले कूड़े को कम किया जाएगा। पानी निकासी की समस्या दूर की जाएगी।दिल्लीके पूर्व मंत्री हारुन युसूफ ने कहा कि प्रशासन में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) व स्वयं सेवी संस्थाओं को सहभागी बनाया जाएगा। निगम से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने कहा कि निगम के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक शौचालयों, नागरिक सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और पार्किंग व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Delhi: एयूडी में अगले सत्र से चार वर्षीय बीए-बीएड एकीकृत पाठ्यक्रम शुरु, एनटीए के जरिए होगा दाखिला

    comedy show banner
    comedy show banner