Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कांग्रेस ने बदले 150 ब्लॉक अध्यक्ष, जल्द ही छह जिलों में होगा बदलाव; देवेंद्र यादव ने बताई रणनीति

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 08:43 PM (IST)

    दिल्ली कांग्रेस संगठन में बदलाव कर रही है। निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदला जा रहा है शुरुआत ब्लॉक और जिला स्तर से हुई है। पार्टी ने पहले ही चार जिला अध्यक्ष बदले हैं और अब 150 ब्लॉक अध्यक्ष भी बदल दिए गए हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि आगामी चुनावों में भाजपा से मुकाबला होगा इसलिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है। मासिक बैठकें अनिवार्य कर दी गई हैं।

    Hero Image
    दिल्ली में कांग्रेस ने बदले 150 ब्लाक अध्यक्ष, जल्द ही छह जिलों में होगा बदलाव।

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। संगठन सृजन अभियान के तहत राजधानी में कांग्रेस संगठनात्मक बदलाव की राह पर कदम आगे बढ़ा रही है। सक्रियता से काम ना करने वाले पदाधिकारी बदले जा रहे हैं। शुरुआत ब्लॉक और जिले से की जा रही है, जबकि अगले चरण में प्रदेश कार्यकारिणी पर फोकस किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कांग्रेस के 14 जिले हैं जबकि 250 ब्लॉक। कुछ समय पहले ही पार्टी ने चार जिलों- रोहिणी, आदर्श नगर, बदरपुर एवं बाबरपुर के अध्यक्ष बदले थे। वजह, संगठन की बेहतरी के लिए काम करने में गंभीरता नहीं दिखाना। इसी कड़ी में फिर 250 में से 150 ब्लॉकों के अध्यक्ष बदल दिए गए। नवरात्र तक छह और जिलों में बदलाव होने के आसार हैं। काम का लगातार मूल्यांकन हो रहा, कमजोर कड़ियाें को हटाकर नए लोगों को अवसर दिया जा रहा है।

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी खूब मजबूती से चुनाव लड़ी। आम आदमी पार्टी के खाते से करीब दो प्रतिशत ही सही, अपना खोया वोट बैंक भी वापस ले पाई। पार्टी को उम्मीद है कि आप अब जनता की निगाह से उतर गई है। इसलिए आने वाले सभी चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहेगा। ऐसे में संगठन की कमजोर कड़ियां दूर करना जरूरी हो गया है।

    कुछ समय पहले गए इन चार जिलों में हुआ बदलाव

    जिला अध्यक्ष का नाम
    आदर्श नगर सिद्धार्थ राव
    रोहिणी इंद्रजीत सिंह
    बदरपुर हर्ष चौधरी
    बाबरपुर राजकुमार जैन

    इन छह जिलों में नवरात्र तक बदलाव संभावित

    जिला अध्यक्ष का नाम
    कृष्णा नगर रिक्त
    तिलक नगर धर्मपाल चंदेला
    करावल नगर आदेश भारद्धाज
    चांदनी चौक जावेद मिर्जा
    नजफगढ़ सतबीर शर्मा
    महरौली राजेश छौहान

    संगठन मजबूत होगा, तभी भविष्य में चुनाव बेहतर ढंग से लड़ा जा सकेगा। इसीलिए आवश्यकतनुसार काम का मूल्यांकन करते हुए फिलहाल जिला और ब्लॉक स्तर पर बदलाव किया जा रहा है। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी पर फोकस रहेगा। संगठन सृजन अभियान में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर मासिक बैठक भी अनिवार्य कर दी गई हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पार्टी अब काम करने वाले उत्साही नेताओं- कार्यकर्ताओं को मौका देना चाहती है। - देवेंद्र यादव, अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस

    comedy show banner
    comedy show banner