'रमेश बिधूड़ी ने अपने गालों पर...' भाजपा नेता का नाम सुनते ही प्रियंका गांधी ने किया पलटवार
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह बनाने का विवादित बयान दिया। इस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए इसे बेहूदा बयान करार दिया है। उन्होंने कहा कि फिजूल की बातों की चर्चा नहीं करते। कांग्रेस में बिधूड़ी के इस बयान से नाराजगी है। आगे विस्तार से पढ़िए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। प्रिंयका गांधी ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि ये बेहूदा बयान दिया है।
हम फिजूल की बातों पर नहीं करते चर्चा
वायनाड (केरल) से सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि इस तरह की फिजूल की बातों की हम चर्चा नहीं करते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजधानी में विधानसभा चुनाव होने वाले है, इसलिए मुद्दों की बात होनी चाहिए।
रमेश बिधूड़ी के बयान से कांग्रेस में नाराजगी
रमेश बिधूड़ी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि वह कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह बना देंगे। उनके इस बयान से कांग्रेस में नाराजगी है।
सीएम आतिशी पर भी की थी विवादित टिप्पणी
बता दें कि रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी मार्लेना को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि आतिशी मार्लेना अब सिंह बन गई है। उन्होंने अपना पिता बदल लिया है।
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा रमेश बिधूड़ी का बयान
वहीं, रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके बाद भाजपा सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने भी एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने आतिशी पर बयानबाजी करते हुए उन्हें आपदा बताया है।
पाकिस्तान में होना चाहिए था पैदा
इसके अलावा चांदोलिया ने आतंकी अफजल गुरु का नाम लेकर कहा कि आतिशी के पिता ने अफजल गुरु को फांसी से बचाने की कोशिश की थी। उन्हें पाकिस्तान में पैदा होना चाहिए था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।