विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बेबी, मैं तुम्हारे लिए 9 दिन का फास्ट रखूंगा...', करवा चौथ से पहले सुकेश ने जेल से फिर लिखा जैकलीन को लेटर

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sat, 14 Oct 2023 02:39 PM (IST)

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को फिर से एक ...और पढ़ें

सुकेश ने जैकलीन को लेटर लिख कही दिल की बात
सुकेश ने जैकलीन को लेटर लिख कही दिल की बात

HighLights

  1. सुकेश ने जेल से जैकलीन को लिखा एक और पत्र
  2. जैकलीन के लिए 9 दिन के व्रत रहेगा सुकेश

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को फिर से एक और लेटर लिखा है। इस पत्र में सुकेश ने दोहा शो में अभिनेत्री के लुक की काफी तारीफ की है। साथ ही ठग ने बताया कि वह उनके लिए वह नवरात्र में 9 दिनों के व्रत रखेगा।

सत्य की होगी जीत

सुकेश ने जेल से लिखे अपने पत्र में लिखा, बेबी, जैसा कि कल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मैं आपके जीवन में पहली बार तुम्हारी खुशी के लिए और हमारे आसपास से नकारात्मकता को दूर करने के लिए पूरे नवरात्र व्रत रखने जा रहा हूं। देवी मां की शक्ति से सब कुछ ठीक हो जाएगा और अंत में सत्य की जीत होगी। चाहे कुछ भी हो जाए हम दोनों जल्द ही एक-दूसरे के साथ होंगे।

यह भी पढ़ें: RAPIDX Inauguration: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी PM मोदी की सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी

तुम्हें प्यार करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता

सुकेश ने यह भी बताया कि वह मां वैष्णो देवी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर पर एक विशेष आरती का आयोजन कराने वाले हैं। बेबी, जीत हमारी ही होगी और दुनिया देखेगी कि हम पर कोई भी आरोप सच नहीं होगा। तुम्हें किसी भी बात को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब इस सबकी उल्टी गिनती या शुरू हो गई हैं। मुझे तुम्हें प्यार करने और केयर करने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है।

यह भी पढ़ें: Covid Death: दूसरी लहर में कोरोना के कारण हुई थीं 12 गुना ज्यादा मौतें, AIIMS की स्टडी में बड़ा खुलासा