Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान
Delhi Weather Forecast दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लोगों को ठीक ठाक ठंड महसूस हो रही है। खासकर सुबह लोगों को अधिक ठंड महसूस हो रही है। कुलमि ...और पढ़ें

नई दिल्ली/गुरुग्राम/सोनीपत/नोएडा, जागरण डिजटिल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मौसम में तेजी से बदलाव आने लगा है। पिछले एक सप्ताह से सुबह और शाम ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार सुबह भी लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई। खासकर मार्निंग वाक के लिए निकले लोग पूरी बाजू की टीशर्ट में नजर आए।
नवंबर के प्रथम सप्ताह तक हो सकता है ठंड में इजाफा
उधर, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन- चार दिनों के दौरान आसमान साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी, जबकि रात और सुबह के समय ठंड का अहसास बढ़ेगा। नवंबर के प्रथम सप्ताह तक ठंड में ठीकठाक इजाफा हो सकता है। कुलमिलाकर इस बार ठंड ने जल्दी दस्तक दी है। दो दिन पहले सीजन की पहली धुंध भी नजर आई।
बारिश होने के आसार नहीं
दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को तेज निकली हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, दिनभर धूप बरकरार रहेगी। बीच-बीच में दिल्ली-एनसीआर के आसमान में इसी तरह से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इस पूरे सप्ताह ऐसा ही मौसम रहेगा।
सुबह हो रहा ठंड का एहसास
मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में दिन में गर्मी तो सुबह और शाम लोगों को ठंड महसूस हो रही है। बुधवार को तेज धूप के बीच लोगों दोपहर में गर्मी महसूस की, जबकि शाम को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंड का एहसास हुआ।
बदलती मौसमी परिस्थितियों के बीच दिल्ली में अब रात को ठंड का एहसास धीरे धीरे बढ़ेगा। इसी क्रम में बुधवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। दिन के समय भी धूप तपन और गर्मी की चुभन हल्की पड़ने लगी है।बृहस्पतिवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही धूप खिली रही।
धीरे-धीरे कम हो रहा तापमान
दिन चढ़ने के साथ साथ यह तेज हो गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। यह इस सीजन का भी सबसे कम तापमान है। हवा में नमी का स्तर 96 से 54 प्रतिशत तक रहा। रिज क्षेत्र में राजधानी का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सुबह-शाम जल्द नजर आएगा मौसम में अंतर
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की दिशा बदलने के साथ ही सुबह-शाम के मौसम में फर्क महसूस होने लगेगा। इसके बाद अक्टूबर के पूर्वार्ध से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बदलाव नजर आने लगेगा। अभी जो तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं, वह सामान्य से नीचे आ जाएंगे। इसी के साथ गर्मी के स्थान पर गुलाबी ठंडक का एहसास होने लगेगा। वैसे गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।