Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cold Wave in Delhi: शीतलहर की चपेट में दिल्ली, जल्द राहत के आसार नहीं; IMD ने बताया तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 07:25 AM (IST)

    कोल्ड डे के बाद दिल्ली अब शीतलहर की चपेट में चल रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कोहरे की मार भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज एवं येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। शनिवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटे हुए थी।

    Hero Image
    शीतलहर की चपेट में दिल्ली, जल्द राहत के आसार नहीं

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कोल्ड डे के बाद दिल्ली अब शीतलहर की चपेट में चल रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कोहरे की मार भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए ऑरेंज एवं येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटे हुए थी। कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा छाया हुआ था। आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर दृश्यता का न्यूनतम स्तर 200 मीटर तक दर्ज किया गया। कोहरे के चलते न्यूनतम तापमान में भी और गिरावट देखने को मिली।

    कितना रहा तापमान

    शुक्रवार को जहां यह 3.9 डिग्री था। वहीं, शनिवार को और कम 3.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। आयानगर का न्यूनतम इससे भी कम 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मैदानी इलाकों में शनिवार को यह सबसे कम तापमान रहा।

    दिल्ली के मयूर विहार सबसे कम अधिकतम तापमान

    मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के नारनौल व उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी शनिवार का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज हुआ। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 97 से 69 प्रतिशत दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री मयूर विहार का रिकॉर्ड किया गया।

    आज भी रहेगा घना कोहरा

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी सुबह घना कोहरा होगा। दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और चार डिग्री रह सकता है। रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कमोबेश यही स्थिति सोमवार-मंगलवार को भी बनी रहेगी। इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।