Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP ने अस्पताल की खामियां उजागर कीं तो CM केजरीवाल बोले- Thanks

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Thu, 28 May 2020 12:34 PM (IST)

    भाजपा ने अपने ट्वीट में एक अस्पताल के बाहर लेटे हुए एक व्यक्ति का वीडयो शेयर किया था। उसे लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    BJP ने अस्पताल की खामियां उजागर कीं तो CM केजरीवाल बोले- Thanks

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भाजपा की दिल्ली इकाई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो डालकर दिल्ली के अस्पताल की खामियां उजागर कीं तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे गंभीरता से ले लिया। इसके साथ ही केजरीवाल ने भाजपा के उस वीडियो को री-ट्वीट करते हुए शुक्रिया भी अदा किया। यही नहीं केजरीवाल ने उन खामियों को दूर करने का भरोसा दिलाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, भाजपा ने अपने ट्वीट में एक अस्पताल के बाहर लेटे हुए एक व्यक्ति का वीडयो शेयर किया था। उसे लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मैं अभी इसका पता करवा के ठीक करवाता हूं। हमारी कमियां बताने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। इस भीषण त्रासदी में हम सबको मिलकर जनता की सेवा करनी है। जहां कहीं दिल्ली में हमारी व्यवस्था में कोई कमी नजर आए, हमें जरूर बताएं। ताकि हम उसे ठीक कर सकें।

    24 घंटे जनता की सेवा करें आप कार्यकर्ता: केजरीवाल

    वहीं,  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि रात-दिन न देखते हुए 24 घंटे जनता की सेवा करें। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा द्वारा रात 3 बजे यूजीआर (भूमिगत जलाशय) का निरीक्षण करने का वीडियो ट्विटर पर शेयर करने पर रिट्वीट कर दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता को 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहना है, दिन या रात नहीं देखनी। भगवान ने हमें जनसेवा का मौका दिया है। हमें पूरी निष्ठा से देश और इंसान की सेवा करनी है। वहीं, राघव चड्ढा ने ट्वीट किया कि जन-सेवा के लिए अर¨वद केजरीवाल के नेतृत्व में हम सब राजनीति में आए थे। क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुबह 3 बजे नारायणा के पास स्थित यूजीआर का निरीक्षण किया और ऑन द स्पॉट एक्शन लिया। इस वक्त भी राजनीति करने वालों से कहूंगा, हम जवाब अपने काम से देंगे।