Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर गठबंधन को मिलेगी जीत', सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया दावा

    By Jagran News Edited By: Sonu Suman
    Updated: Sun, 25 Feb 2024 02:25 PM (IST)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया- दिल्ली की सातों सीट इंडिया गठबंधन जीतेगा। हम दिल्लीवालों के विकास और तरक्की के लिए काम करते हैं। बीजेपी वाले दिल्ली को बर्बाद करने में लगे हैं। ये दिल्लीवालों को दुःखी करने में लगे रहते हैं। मारने वाले से राहत देने वाला बड़ा होता है। बता दें वह पानी के बढ़े बिलों के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे।

    Hero Image
    सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया दिल्ली के सातों लोकसभा सीट पर जीत का दावा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के सभी सातों लोकसभा सीट पर गठबंधन की जीत का दावा किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया- दिल्ली की सातों सीट इंडिया गठबंधन जीतेगा। हम दिल्लीवालों के विकास और तरक्की के लिए काम करते हैं। बीजेपी वाले दिल्ली को बर्बाद करने में लगे हैं। ये दिल्लीवालों को दुःखी करने में लगे रहते हैं। मारने वाले से राहत देने वाला बड़ा होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें, दिल्ली सरकार लोगों को पानी के बढ़े बिलों से राहत देने के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लेकर आई, लेकिन इसे फिलहाल रोक दिया गया है। इसी के खिलाफ आप मुख्यालय में प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। इससे पहले, केजरीवाल गोविंदपुरी इलाके का दौरा किया था और लोगों से बातचीत भी की थी। इस दौरान उन्होंने पानी के बढ़ हुए बिल किसी से न चुकाने की अपील की थी।

    ये भी पढ़ें- '... मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए', पानी के बढ़े बिलों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में CM केजरीवाल ने क्यों की मांग