Move to Jagran APP

स्वराज इंडिया ने चुना योगेंद्र यादव की जगह नया अध्यक्ष, कई अन्य पदाधिकारियों का भी हुआ चुनाव

स्वराज इंडिया की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से तमिलनाडु की क्रिस्टीना सैमी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वह योगेंद्र यादव की जगह दो वर्षों तक अध्यक्ष पद पर रहेंगी। योगेंद्र यादव दो कार्यकाल तक पार्टी के अध्यक्ष रहे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 09:15 PM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 09:15 PM (IST)
स्वराज इंडिया ने चुना योगेंद्र यादव की जगह नया अध्यक्ष, कई अन्य पदाधिकारियों का भी हुआ चुनाव
स्वराज इंडिया के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र यादव। फाइल फोटो

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। स्वराज इंडिया की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से तमिलनाडु की क्रिस्टीना सैमी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वह योगेंद्र यादव की जगह दो वर्षों तक अध्यक्ष पद पर रहेंगी। योगेंद्र यादव दो कार्यकाल तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। पार्टी के संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति दो कार्यकाल से ज्यादा अध्यक्ष पद पर नहीं रह सकता है। योगेंद्र यादव ने कहा कि स्वराज इंडिया देश में वैकल्पिक राजनीति की शुरुआत करने की दिशा में एक पथ प्रदर्शक है। यह गर्व की बात है कि पार्टी ने एक महिला को अपना अध्यक्ष चुना है। गर्व और खुशी है कि पार्टी ने एक महिला को अपना अध्यक्ष चुना है।

loksabha election banner

अध्यक्ष के चुनाव से पहले पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने 53 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव किया, जिसमें 13 महिलाएं और 11 युवा शामिल हैं। पश्चिम बंगाल के अविक साहा को राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की निरुपमा सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पार्टी का नया प्रेसिडियम (प्रधान परिषद) भी चुना है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के साथ प्रोफेसर अजीत झा, राजीव गोदारा, शालिनी मालवीय, केपी सिंह, आशुतोष मिश्रा, अमित कुमार, लिंगराज, अहमद फहीम खान, पुरुषोत्तम वी, सुरेंद्र पाल सिंह, सुभाष लोमटे, अर्चना श्रीवास्तव और सेवानिवृत्त कर्नल जयवीर सिंह शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.