विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में इनके खिलाफ दायर किया गया है आरोप पत्र

By Prateek KumarEdited By:
Published: Thu, 14 Jul 2022 08:01 PM (IST)

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस ने गुरुवार को रोहिणी कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। दिल्ली पुलिस द्वारा दायर आरोप ...और पढ़ें

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस ने गुरुवार को रोहिणी कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस ने गुरुवार को रोहिणी कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में  पुलिस ने गुरुवार को रोहिणी कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। आइए सबसे पहले जानते हैं जहांगीरपुरी हिंसा मामला क्या है। हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जा रहा था। इस दौरान दिल्ली में भी कई जगहों पर कार्यक्रम हो रहे थे। इसी क्रम में उत्तरी पश्चिम जिले के जहांगीरपुरी में कुछ लोगों ने शोभा-यात्रा निकाली थी। इस शोभायात्रा के ऊपर अचानक से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। वहीं चौतरफा ईंट-पत्थर और शीशे की बोतल फेंकने से अफरातफरी मच गई। हालांकि, शोभा यात्रा में शामिल लोग किसी तरह वहां से बच कर निकल गए। इसके बाद हमलावर कुछ दुकान, मकान और वाहनों को नुकसान पहुंचाते हुए वहां से निकल गए। इस हिंसा में पुलिसवाले सहित कई लोग घायल हुए थे। उपद्रवियों के द्वारा चली गोली जहांगीरपुरी थाने में तैनात एसआइ मेदा लाल को लगी थी। वहीं पथराव में आठ लोग घायल हुए थे।

पुलिस ने बताया पूर्वी दिल्ली के तरह सुनियोजित थी हिंसा

दिल्ली पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र में साफ-साफ बताया गया है कि जहांगीरपुरी हिंसा उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे की तरह ही पूरी तरह से सुनियोजित थी। मास्टर माइंड मोहम्मद अंसार, तबरेज आलम व शेख इशर्फिल आदि ने उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगे की तरह ही जहांगीरपुरी में बड़े पैमाने पर दंगा कराने की साजिश कई महीने पहले से रचना शुरू कर दिया था।  

ये है नाम

आइए जानते हैं उनके नाम जिन 37 आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। मोहम्मद अंसार, सलीम उर्फ चिकना उर्फ सलमान उर्फ शेख सलीम, सोनू उर्फ इमाम, शेख इनुस, दिलशाद, अहीर उर्फ जाहिर, मुख्तियार अली, अंसार, गुलाम रसूल, मोहम्मद अली उर्फ अली जसमुददीन, जाकिर हुसैन शेख सोहराब, नूर आलम, जाहिद, शाहजाद, मोहम्मद अली, आमीर, अकरम, इम्तियाज, शेख हामिद, जफर अहमद, बबुदीन अंसारी, फरीद उर्फ नीतू, मोहम्मद अफजल, शेख सलीम, जहिर खान, अनाबुल उर्फ शेख अनाबुल, तबरेज, अब्दुल रजा, शेख अनवर, मुबारक हसन उर्फ बिल्ली व सूरज शामिल हैं। ये सभी जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं।