Chandra Grahan 2022: दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में देखा गया चंद्र ग्रहण, लोगों ने छत से देखी खगोलीय घटना
Chandra Grahan 2022 देश में चंद्र ग्रहण की शुरुआत मंगलवार शाम 5 बजकर 28 मिनट से हुई और 6 बजकर 19 मिनट तक रही। वहीं चंद्रोदय शाम 5 बजकर 28 मिनट पर हुआ। चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों की सफाई की गई।

नई दिल्ली/नोएडा/गाजियाबाद/गुरुग्राम/सोनीपत, जागरण डिजिटल डेस्क। वर्ष 2022 का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण मंगलवार शाम को देश-दुनिया में देखा गया। भारतीय समय के अनुसार, वर्ष 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण मंगलवार को करीब दोपहर 2 बजकर 39 से शुरू हुआ और शाम को 6 बजे के बाद समाप्त हुआ। बता दें कि वर्ष में पहला चंद्र ग्रहण 16 मई, 2022 को लगा था।
दिल्ली समेत देश के अन्य शहरों में देखा गया चंद्र ग्रहण?
दुनिया के कई देशों में भी चंद्र ग्रहण 2022 देखा गया। कई एशियाई द्वीपों के अलावा दक्षिण और पूर्वी यूरोप के साथ आस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में भी करोड़ों लोगों ने इस खगोलीय घटना को देखा। उधर, दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में मंगलवार शाम 5 बजकर 28 मिनट से चंद्र ग्रहण दिखाई देने लगेगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट तक देखा गया। कुछ जगहों पर लोगों ने घर की छतों पर चढ़कर चंद्र ग्रहण देखा।
जानें क्या होता है चंद्र ग्रहण
वैज्ञानिकों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण या फिर सूर्य ग्रहण, ये पूरी तरह से खगोलीय घटना है। जहां तक चंद्र ग्रहण की बात है तो जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं तो यह चंद्र ग्रहण की स्थिति होती है। इसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
ज्योतिषियों/पुजारियों ने बताया क्या करना होता है ग्रहण के दौरान
नोएडा सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी सीतेश झा ने बताया था कि ग्रहण के बाद अन्न दान करने के साथ भगवान की पूजा-अर्चना करना चाहिए। वहीं, नोएडा के पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि नोएडा में सुबह से ही सूतक शुरू हो गया था और चंद्र ग्रहण खत्म होने तक मंदिरों के कपाट बंद रहे।
- मंदिरों में चंद्र ग्रहण के बाद शुद्धिकरण कर पूजा अर्चना की गई।
- चंद्र ग्रहण के समय में भगवान की मूर्ति स्पर्श न करने, नंगी आंख से ग्रहण न देखने, भोजन ग्रहण न करने, शुभ कार्य न करने व गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। यह सलाह भी दी गई थी।
- लोगों ने ग्रहण काल में भगवान का मनन किया, इसके बाद खाने में तुलसी के पत्ते या कुश डाली। इसके साथ चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों ने सोने से भी परहेज किया। साथ ही सोने से बचना चाहिए।
दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में सूर्य ग्रहण देखने का समय था
दिल्ली : शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नोएडा: 5 बजकर 30 मिनट से 6:18 बजे तक
लखनऊ: लखनऊ 5:20 से शाम 06:18 pm
मुंबई : शाम 6:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
चेन्नई : शाम 5:42 बजे से शाम 6:18 बजे तक
हैदराबाद : शाम 5:44 बजे से शाम 6:18 बजे तक
उज्जैन : शाम 5:47 बजे से शाम 6:18 बजे तक
भोपाल : शाम 5:40 बजे से शाम 6:18 बजे तक
बेंगलुरु : शाम 5.53 बजे से शाम 6:18 बजे तक
कानपुर : शाम 5:23 बजे से शाम 6:18 बजे तक
हरिद्वार : शाम 5:26 बजे से शाम 6:18 बजे तक
प्रयागराज : शाम 5:18 बजे से शाम 6:18 बजे तक
अहमदाबाद : शाम 6:00 बजे से शाम 6:18 बजे तक
सूरत : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जामनगर : शाम 6:11 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नासिक : शाम 5:55 बजे से शाम 6:18 बजे तक
रांची : शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे तक
पटना : शाम 5:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
गुवाहटी : शाम 4:37 बजे से शाम 6:18 बजे तक
विशाखापट्टनम : शाम 5:24 बजे से शाम 6:18 बजे तक
गंगटोक : शाम 4:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जयपुर : शाम 5:41 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जोधपुर : शाम 5:53 बजे से शाम 6:18 बजे तक
कोलकाता : शाम 4:56 बजे से शाम 6:18 बजे तक
चंडीगढ़ : शाम 5:31 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जम्मू : शाम 5:35 बजे से शाम 6:18 बजे तक
नागपुर : शाम 5:36 बजे से शाम 6:18 बजे तक
बंद रहे मंदिरों के कपाट
चंद्र ग्रहण पर सूतक काल में शहर के सभी मंदिरों के कपाट सुबह से ही बंद हो गए थे। इस वर्ष का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण देश के विभिन्न शहरों के हिसाब से मंगलवार शाम 5:32 मिनट से शुरू होकर 7:27 मिनट तक रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।