Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandni Chowk Vidhan Sabha Chunav Result : चांदनी चौक दिल्‍ली की राजनीति का प्रमुख केंद्र, AAP,बीजेपी और कांग्रेस में से किसका पलड़ा भारी?

    By Rajesh KumarEdited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Feb 2025 06:00 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट (Delhi Vidhan Sabha Election Result 2025) शनिवार (8 फरवरी) को आ रहा है। इस बार इस सीट से आम आदमी पार्टी ने पुनर्दीप सिंह सवानी बीजेपी ने सतीश जैन और कांग्रेस ने मुदित अग्रवाल को मैदान में उतारा है। इस बार तीनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर है। वर्तमान में इस सीट से आप के नेता प्रहलाद सिंह साहनी विधायक हैं।

    Hero Image
    आम आदमी पार्टी के विधायक को करारी शिकस्त मिली है। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक दिल्ली का सबसे पुराना इलाका चांदनी चौक (Chandni Chowk Vidhan Sabha Chunav Result) दिल्ली की राजनीति का मुख्य केंद्र माना जाता है। इस सीट पर चुनावी नतीजे घोषित होते ही आम आदमी पार्टी के विधायक को करारी शिकस्त मिली है। लंबे समय बाद इस सीट पर बीजेपी ने अपना सूखा खत्म किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक पुनर्दीप सिंह साहनी (साबी) ने 38993 वोट पाकर इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के सतीश जैन को अपनी सीट छूने नहीं दिया। आप उम्मीदवार ने भाजपा को कुल 16572 वोटों से हराया।

    पहली बार 1951 में विधानसभा चुनाव

    बता दें कि इस सीट पर पहली बार 1951 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस चुनाव में कांग्रेस के युद्धवीर सिंह ने यहां से जीत दर्ज की थी। 2015 में आम आदमी पार्टी की अलका लांबा ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। मध्य दिल्ली जिले का हिस्सा होने के अलावा, चांदनी चौक एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और विधानसभा सीट भी है।

    पूर्व में ये नेता रहे विजेता

      वर्ष
      नाम
      पार्टी
      2020   प्रहलाद सिंह साहनी   आप
      2015   अलका लाम्बा   आप
      2013   प्रह्लाद सिंह स्‍वाहने   कांग्रेस
      2008   प्रह्लाद सिंह स्‍वाहने   कांग्रेस
      2003   प्रह्लाद सिंह स्‍वाहने   कांग्रेस

    देश के सबसे बड़े थोक बाजारों में एक

    मुगल शासक शाहजहां ने इस इलाके में एक छोटी सी झील बनवाई थी और उसमें फव्वारे लगवाए थे। चांदनी रात में फव्वारे एक खूबसूरत नजारा बन जाते थे। इसकी शानदार चमक के कारण ही इस इलाके का नाम चांदनी चौक पड़ा। मुगल शासन के दौरान लाल किला और जामा मस्जिद भी इसी इलाके में बनवाई गई थी।

    वर्तमान में यह इलाका देश के सबसे बड़े थोक बाजारों में गिना जाता है। दिल्ली का सबसे पुराना और मशहूर बाजार मीना बाजार इसी इलाके में है।

    हम अपने पाठकों को हर पल खबरों से अपडेट करते हैं। हम आप तक ताज़ा और ब्रेकिंग न्यूज़ तुरंत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चुनाव परिणाम आने पर यह खबर अपडेट की जाएगी। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के लिए जागरण से जुड़े रहें।