विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandni Chowk Hanuman Mandir: 50 साल पुराना हनुमान मंदिर तोड़ दिया गया, पुनर्स्थापना की मांग

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Mon, 04 Jan 2021 02:35 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 01:06 PM (IST)

चांदनी चौक में 50 साल पुराना मंदिर रविवार को तोड़ दिया गया। इस मंदिर को तोड़ने के दौरान भारी पुलिस ...और पढ़ें

चांदनी चौक में इसी जगह पर बना था 50 साल पुराना हनुमान मंदिर।
चांदनी चौक में इसी जगह पर बना था 50 साल पुराना हनुमान मंदिर।

नई दिल्ली, वीके शुक्ला। चांदनी चौक में 50 साल पुराना मंदिर रविवार को तोड़ दिया गया। इस मंदिर को तोड़ने के दौरान भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिससे लोग विरोध नहीं कर सके। मगर मंदिर तोड़े जाने को लेकर इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।

लोगों का कहना है कि जब अन्य धार्मिक स्थानों के लिए छूट है तो मंदिर ही क्यों तोड़ा गया है। पुलिस ने रविवार तड़के मंदिर को तोड़ा, वहां रखी मूर्तियों और अन्य चीजों को पास के मंदिर में रखवा दिया, तोड़ फोड़ के दौरान निकले मलबे को भी तत्काल हटा दिया गया और कुछ घंटे के अंतराल पर ही वहां सड़क भी बना दी गई, जिससे मंदिर होने का कोई सबूत न रह जाए। सुबह वहां का नजारा देखकर लोग दंग रह गए। 

कहा जा रहा है कि मंदिर चांदनी चौेक के मुख्य मार्ग के बीच रहा था। अब इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा वाले आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार मान रहे हैं और आम आदमी पार्टी वाले मंदिर तोड़े जाने को लेकर भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मंदिर भाजपा शासित नगर निगम ने तोड़ा है। अब जनता यही सवाल उठा रही है कि मंदिर तोड़ने के लिए जिम्मेदार कौन है? 

उन्होंने कहा था कि अगर मंदिर की पुनर्स्थापना नहीं होती है तो वीएचपी आंदोलन के लिए मजबूर होगा।वहीं, विहिप प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख महेंद्र रावत ने बताया था कि वीएचपी, बजरंगदल, मातृशक्ति,दुर्गावाहनी, अन्य हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर मांग की है कि हनुमान मंदिर स्थान पर बनने और मंदिर तोड़ने के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।