विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi के चांदनी चौक बाजार में बड़ा हादसा टला, 15 फीट नीचे धंस गई एक दुकान की जमीन

Published: Thu, 24 Jul 2025 08:48 AM (GMT+05:30)

दिल्ली के चांदनी चौक में बारिश के बीच एक दुकान की जमीन धंसने से 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया। ...और पढ़ें

चांदनी चौक में दुकान की जमीन धसी, बन गया 15 फीट का गड्ढा
चांदनी चौक में दुकान की जमीन धसी, बन गया 15 फीट का गड्ढा

HighLights

  1. चांदनी चौक में दुकान की जमीन धंसी
  2. 15 फीट गहरा गड्ढा बना
  3. लाखों रुपये का नुकसान

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में वर्षा के बीच चांदनी चौक की एक दुकान की जमीन धंस गई और वहां 15 फीट का गड्ढा बन गया। गनीमत यह रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन दुकान को लाखों का नुकसान हो गया।

बताया गया कि यह घटना बुधवार दोपहर में हुई। मामला मालीवाड़ा व मोती बाजार के कोने पर स्थित राजकुमार की दुकान की है।

वहीं, दुकानदार ने बताया कि वह दुकान पर बैठे हुए थी, जब भहरा कर जमीन बैठ गई और पांच से छह फीट चौड़ा लंबा गड्ढा बन गया। उनके अनुसार, सीवर का पानी दुकान के नीचे जाने से यह हादसा हुआ। वहीं, कुछ लोग दुकान के कुएं पर बने होने की आशंका भी जताई है।