विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Date Sheet 2025: 15 फरवरी से होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, जानिए शेड्यूल और टाइमिंग

Published: Thu, 21 Nov 2024 07:26 AM (IST)

CBSE Date Sheet 2025 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 और 12 के लिए बोर्ड परीक्षा की तारीखों ...और पढ़ें

CBSE Date Sheet 2025 : सीबीएसई ने एग्जाम टाइम टेबल घोषित किया। फाइल फोटो- जागरण
CBSE Date Sheet 2025 : सीबीएसई ने एग्जाम टाइम टेबल घोषित किया। फाइल फोटो- जागरण

HighLights

  1. CBSE Date Sheet: सीबीएसई ने जारी की डेटशीट
  2. CBSE Time table सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी परीक्षाएं

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CBSE Date Sheet 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं चार अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा, दोनों ही कक्षाओं में हमने दो विषयों के पेपर के बीच उचित अंतर रखा है। 12वीं की परीक्षा की डेटशीट प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। ये डेटशीट 40 हजार विषय संयोजन का ख्याल रखते हुए तैयार की गई है ताकि एक ही दिन में छात्रों के लिए दो विषयों की परीक्षा न पड़े।

फाइल फोटो। 

छात्रों को मिलेगा तैयारी का पूरा समय 

बोर्ड का कहना है कि छात्रों को तैयारी का पूरा समय मिले, यह ध्यान डेटशीट बनाते हुए रखा गया है। परीक्षा के शुरू होने से 86 दिन पहले डेटशीट जारी की गई है। पिछले साल के मुकाबले 23 दिन पहले पूरा शेड्यूल निकाला गया है।

परीक्षा के तनाव को दूर करने में मिलेगी मदद

बोर्ड ने जल्दी रिलीज के फायदों को रेखांकित करते हुए कहा, "छात्र पहले से ही तैयारी शुरू कर सकते हैं, जिससे उन्हें परीक्षा के तनाव को दूर करने और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। परिवार और शिक्षक गैर-बोर्ड कक्षा की पढ़ाई को बाधित किए बिना गर्मी की छुट्टियों और मूल्यांकन कर्तव्यों सहित अपने कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं।

10वीं में 15 फरवरी को होगी अंग्रेजी की परीक्षा

स्कूलों, विशेष रूप से परीक्षा केंद्रों के रूप में काम करने वाले स्कूलों के पास अपनी शैक्षणिक गतिविधियों की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय होगा। शिक्षक अपनी कक्षाओं से ज्यादा दिन तक दूर नहीं रहेंगे और बाकि कक्षाओं की पढ़ाई पर असर नहीं पड़ेगा। 10वीं में 15 फरवरी को पहली परीक्षा अंग्रेजी की होगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। विज्ञान की परीक्षा 20 फरवरी को होगी।

10 मार्च को होगी गणित की परीक्षा

सामाजिक विज्ञान की 25 फरवरी को, हिंदी की 28 फरवरी और गणित की परीक्षा 10 मार्च को आयोजित की जाएगी। 12वीं में पहली परीक्षा उद्यमिता की होगी। 20 फरवरी को कंप्यूटर एप्लिकेशन, 21 को फिजिक्स, 22 को बिजनेस स्टडी, 27 फवरी को कैमिस्ट्री, आठ मार्च को गणित, 11 मार्च को अंग्रेजी, 15 मार्च को हिंदी और 19 मार्च को इकोनमिक्स, 22 को राजनीतिक विज्ञान, और एक अप्रैल को इतिहास की परीक्षा होगी।