Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक; दिल्ली में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

    CBSE 12th Result 2025 Updates केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष 88.39 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दिल्ली क्षेत्र में कुल 95.18 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। CBSE 12th Result 2025 में इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

    By Ritika Mishra Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 13 May 2025 11:40 AM (IST)
    Hero Image
    CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CBSE 12th Result 2025 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बताया गया कि 88.39 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, ओवरआल दिल्ली रीजन में 95.18 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सक सकते हैं।

    कहां कितना रहा रिजल्ट प्रतिशत

    • दिल्ली पश्चिम: 95.37
    • दिल्ली पूर्व: 95.06
    • नोएडा 81.29
    • प्रयागराज 79.53
    • विजयवाड़ा: 99.60
    • त्रिवेंद्रम: 99.32
    • चेन्नई: 97.39
    • बेंगलुरु: 95.95
    • चंडीगढ़ 91.61
    • पंचकूला: 91.17
    • पुणे: 90.93
    • अजमेर: 90.40
    • भुवनेश्वर: 83.64
    • गुवाहाटी: 83.62
    • देहरादून: 83.45
    • पटना: 82.86
    • भोपाल: 82.46