Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा थाने का मुंशी, दारोगा हुआ फरार; तीन लाख की रखी थी डिमांड

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 11:01 AM (IST)

    दिल्ली के अशोक विहार में सीबीआई ने छापेमारी करते हुए एसआई विशाल और चिट्ठा मुंशी राजकुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की मुहिम का हिस्सा है। दोनों आरोपियों पर रिश्वत लेने का आरोप है जिसकी जांच अब सीबीआई करेगी। आगे पढ़िए पूरी खबर।

    Hero Image
    सीबीआई की टीम ने एसआई और मुंशी को रिश्वत लेते पकड़ा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के अशोक विहार थाने में सीबीआई ने छापेमारी की। यहां सीबीआई की टीम ने चिट्ठा मुंशी राजकुमार को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि दारोगा फरार हो गया है।

    अशोक बिहार थाने में हुई रेड

    अशोक विहार थाने में एसआई विशाल मीना (19 बैच) के पास एक कम्प्लेन थी। इसमें तीन लाख रुपये की डिमांग की गई थी। दीप मार्केट का पूर्व प्रधान शिकायतकर्ता की तरफ से लेनदेन की बात कर रहा था। वहीं, सोमवार रात को चिट्ठा मुंशी हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार को सीबीआई ने एक लाख रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा, फिलहाल विशाल फरार चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।