विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से टोरंटो जाने वाली एयर कनाडा की फ्लाइट में बम की धमकी, मची अफरातफरी

Published: Wed, 05 Jun 2024 09:45 AM (IST)

दिल्ली से टोरंटो जा रही एयर कनाडा की फ्लाइट (AC43) में बम की धमकी वाला ईमेल मिला। इसके बाद मंगलवार ...और पढ़ें

दिल्ली से टोरंटो जाने वाली एयर कनाडा की फ्लाइट में बम की धमकी, मची अफरातफरी
दिल्ली से टोरंटो जाने वाली एयर कनाडा की फ्लाइट में बम की धमकी, मची अफरातफरी

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली से टोरंटो जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी से अफरातफरी मच गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 4 जून को रात 10.50 बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के ऑफिस में एक ईमेल आया जिसमें एयर कनाडा की फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी। इसके बाद उड़ान भरने वाली फ्लाइट को आइसोलेशन बे में भेज दिया गया और फ्लाइट की जांच की गई। 

समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट टोरंटो के लिए रवाना होने वाली थी। एहतियात के तौर पर मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गहन जांच की गई और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालूम हो कि पिछले सप्ताह इसी तरह की एक घटना सामने आई थी। पेरिस-मुंबई विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी वाला नोट मिला था।

इससे पहले दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरने से पहले इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी वाला नोट मिला था। विमान के टॉयलेट में मिले कागज पर बम होने की सूचना थी। इसके बाद विमान को उड़ान से रोक दिया गया था। आननफानन में विमान को खाली कराया गया और तलाशी ली गई।