Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा में शामिल हो सकती हैं सपना चौधरी, इस वजह से लग रहे कयास

    By Edited By:
    Updated: Tue, 26 Mar 2019 11:15 AM (IST)

    कांग्रेस को निराश करने वाली हरियाणवी गायिका-डांसर सपना चौधरी अब भाजपा के बेहद करीब दिखाई दे रही हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा में शामिल हो सकती हैं सपना चौधरी, इस वजह से लग रहे कयास

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस को निराश करने वाली हरियाणवी गायिका-डांसर सपना चौधरी अब भाजपा के बेहद करीब दिखाई दे रही हैं। रविवार को कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार करने के कुछ घंटे बाद ही वह दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के निवास पर पहुंचकर उनसे अपने सियासी भविष्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने तिवारी के साथ डिनर करने की फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में वह खुद इस बारे में घोषणा करेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को सपना का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उनकी फोटो भी ट्वीट किया था। उसके बाद हरियाणवी डांसर ने प्रेस वार्ता करके कांग्रेस में शामिल होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि था वह राज बब्बर से कभी नहीं मिली हैं और प्रियंका के साथ उनकी फोटो पुरानी है।

    हालांकि, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी ने सपना व उनकी बहन के पार्टी में शामिल होने का दावा करते हुए उन दोनों का सदस्यता फार्म भी सार्वजनिक कर दिया है। बताते हैं कि वह मथुरा से सांसद व भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन टिकट नहीं मिलने से यू टर्न ले लिया है।

    वहीं, अब उनका भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि वह भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। इस बारे में मनोज तिवारी का कहना है उनका एक कलाकार के नाते सपना से पुराने संबंध हैं। वह कांग्रेस के झूठ से आहत थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की झूठ से तो पूरा देश वाकिफ है, लेकिन अब प्रियंका का झूठ भी लोगों के सामने आ गया है। यदि ये लोग किसी को पार्टी में शामिल कराने के लिए इतना झूठ बोल सकते हैं तो वोट लेने के लिए तो कुछ भी करेंगे।

    उन्होंने कहा कि सपना की बातों से यह लगा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समर्थक हैं। उनका सियासी फैसला क्या होगा इस बारे में वह खुद फैसला लेंगी। उनकी मुलाकात का कोई राजनीतिक मायने नहीं निकालना चाहिए।