Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi BJP Politics: दिल्ली में एक महीने तक संगठन को समपर्ति करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Thu, 30 Sep 2021 08:43 AM (IST)

    Delhi BJP Politics दिल्ली भारतीय जनता पार्टी में अल्पकालीक कार्यकर्ता विस्तारक कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। अल्पकालीक कार्यकर्ता एक माह संगठन के विस्तार में अपना योगदान देंगे। बुधवार को कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार का प्रशिक्षण दिया गया।

    Hero Image
    Delhi BJP Politics: दिल्ली में एक महीने तक संगठन को समपर्ति करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

    नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में अल्पकालीक कार्यकर्ता विस्तारक कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। अल्पकालीक कार्यकर्ता एक माह संगठन के विस्तार में अपना योगदान देंगे। बुधवार को कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें नमो ऐप डाउनलोड करने व उससे लोगों को जोड़ने, बूथ स्तर पर वाट्सएप ग्रुप बनाने, पन्ना प्रमुखों को मजबूत करने का प्रशिक्षण दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें हर पदधिकारी एक कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने जीवन का महत्वपूर्ण एक माह संगठन के लिए समर्पित कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि संगठन विस्तार में तकनीक की मदद लेनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी का विस्तार होगा। इस मौके पर प्रदेश की सह प्रभारी डा. अलका गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष रामवीर ¨सह बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी, सांसद रमेश बिधूड़ी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    गौरतलब है कि अगले साल दिल्ली नगर निगम का चुनाव होगा। भारतीय जनता पार्टी पिछले कई सालों से तीनों निगमों (उत्तरी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम) पर काबिज है। उधर, आम आदमी पार्टी लगातार तीन बार से दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देती चली आ रही है। ऐसे में भाजपा इस बार दिल्ली नगर निगम चुनाव को बेहद सतर्क है। दिल्ली नगर निगम चुनाव भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता के लिए चुनौती होगा, क्योंकि यह उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

    गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने कुल 270 सीटो में में से 184 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि दूसरे नंबर पर रही आम आदमी पार्टी ने 46 सीटें जीती थीं। उधर, कांग्रेस तीसरे नंबर पर रहते हुए सिर्फ 30 सीटें ही जीत सकी थी।