BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, यूपी-बिहार के इन नेताओं को मिली जगह; दिल्ली चुनाव में झोंकेंगे पूरी ताकत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 40 ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव (Delhi Chunav 2025) के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर पीएम नरेंद्र मोदी का नाम हैं।
बता दें कि सूची में दूसरे स्थान पर जगत प्रकाश नड्डा, तीसरे पर राजनाथ सिंह और चौथे नंबर पर अमित शाह का नाम लिखा है। वहीं, पांचवें स्थान पर नितिन गडकरी का नाम लिखा हुआ है।

यहां देखिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट

यूपी-बिहार के इन नेताओं को मिली जगह
बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे खास बात यह है कि इसमें यूपी और बिहार के नेताओं को भी जगह मिली है। यूपी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बिहार के डिप्टी सम्राट चौधरी और गिरिराज सिंह को जगह मिली है।
| प्रदेश | नाम |
| उत्तर प्रदेश | सीएम योगी आदित्यनाथ |
| उत्तर प्रदेश | केशव प्रसाद मौर्य |
| बिहार | सम्राट चौधरी |
| बिहार | गिरिराज सिंह |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।