विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: क्या जेल में सिसोदिया के पास फोन है? पूर्व डिप्टी सीएम के Twitter अकाउंट से किया गया पोस्ट

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Thu, 09 Mar 2023 10:47 AM (IST)

Delhi Politics दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ट्विटर अकाउंट से किए गए पोस्ट को ...और पढ़ें

Delhi: सिसोदिया के Twitter अकाउंट से किया गया पोस्ट
Delhi: सिसोदिया के Twitter अकाउंट से किया गया पोस्ट

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। शराब घोटाले के आरोप में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी से राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक लड़ाई तेज होती जा रही है। इसे लेकर भाजपा व आम आदमी पार्टी (आप) आमने-सामने है। होली का त्योहार भी इससे अछूता नहीं रहा। ताजा मामला मनीष सिसोदिया के ट्विटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट से जुड़ा हुआ है। दरअसल, बुधवार यानी 8 मार्च (होली के दिन) को पूर्व डिप्टी सीएम के ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है।

इस मामले को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए सवाल किया, "क्या तिहाड़ जेल में सिसोदिया के पास फोन है?" बता दें कि यह विवाद तब सामने सामने आया है जब आप ने दावा किया कि तिहाड़ में पूर्व डिप्टी सीएम को खूंखार अपराधियों के आसपास रखा गया है और उनका मर्डर कराया जा सकता है।

भाजपा को घेरने के लिए सड़कों पर उतरेगी AAP

भाजपा को घेरने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सड़कों पर उतरेगी। होली के तुरंत बाद 10 मार्च से भाजपा के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा । इसके तहत दिल्ली भर में 2500 नुक्कड़ सभाएं होंगी।जिनके लिए आप के स्थानीय कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं।इस अभियान का मकसद भाजपा की केंद्र सरकार को लेकर जनता में संदेश देना है कि उसके द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गलत किया जा रहा है।मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को गलत तरीके से जेल में डाल दिया गया है।इन सभी मुद्दों को शामिल करते हुए भाजपा पर सवाल खड़े किए जाएंगे।

आप की योजना के तहत इसकी तैयारियों के तहत दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई है।उसके बाद गत चार मार्च को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तर पर मोहल्ला सभा के लिए बैठक की गई है। छह और सात मार्च यानी आज सभी पोलिंग स्टेशन पर मोहल्लों में तैयारी को लेकर बैठक की गई। इसमें 10 मार्च से शुरू होने वाली नुक्कड़ सभाओं की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार विमर्श हुआ है और इसे लेकर सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।इन नुक्कड़ सभाओं को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई।

तेजी से बढ़ेगी आप- गोपाल राय

नुक्कड़ सभाओं में मुद्दे क्या होंगे और उन्हें किस तरह जनता के सामने लाया जाएगा, इस पर बात हुई है। आप के दिल्ली संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय कहते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार जैसे जैसे आप को दबाने की कोशिश करेगी, आप और तेजी से आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि जब जब अप को परेशान करने या नाजायज तरीके से दबाने की कोशिश की गई है आप और सक्रियता से आगे बढ़ी है।उन्होंने कहा कि इन नुक्कड़ सभाओं का मकसद जनता के बीच जाकर लोगों में यह संदेश देना है कि किस तरह आम आदमी पार्टी की सरकार का दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया ने पैसे खाए हैं।

भाजपा की एजेंसियां पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के अंदर छापेमारी कर रही हैं। मनीष सिसोदिया के घर, बैंक, लाकर और गांव में छापेमारी की गई और देश भर में 500 से ज्यादा जगहों पर छापामारी की गई लेकिन सीबीआइ को एक चवन्नी नहीं मिली।क्योंकि जब सिसोदिया ने किसी से पैसे लिए ही नहीं हैं, तो कैसे मिलेगा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।