विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजौरी गार्डन सीट पर भाजपा की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस ने बचाई नाक, 'आप' की शर्मनाक हार

By Amit MishraEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 12:29 PM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 06:20 PM (IST)

भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा को 40602 वोट मिले जबकि कांग्रेस की मिनाक्षी चंदेला को 25950 वोट मिले और 'आप' के हरजीत सिंह को 10243 वोट मिले।

राजौरी गार्डन सीट पर भाजपा की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस ने बचाई नाक, 'आप' की शर्मनाक हार
राजौरी गार्डन सीट पर भाजपा की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस ने बचाई नाक, 'आप' की शर्मनाक हार

नई दिल्ली [जेएनएन]। नगर निगम चुनाव से पहले दिल्ली में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ गया है। इस सीट पर भाजपा अकाली दल उम्मीदार ने कब्जा किया है। यह सीट भाजपा और अकाली दल ने आम आदमी पार्टी से छीनी है।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की स्थिति काफी खराब रही और उन्हें लगभग 10 हजार वोट मिले। भाजपा के चुनाव चिन्ह पर अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने चुनाव लड़ा था और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के नेता को 14652 मतों के अंतर से चुनाव हराया। कांग्रेस की मीनाक्षी चंदीला दूसरे स्थान पर रहीं और आम आदमी पार्टी के हरजीत सिंह तीसरे नंबर पर आए।

यह भी पढ़ें: राजौरी गार्डन विस उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, 'आप' की जमानत जब्त

चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा को 40602 वोट मिले जबकि कांग्रेस की मिनाक्षी चंदेला को 25950 वोट मिले और 'आप' के हरजीत सिंह को 10243 वोट मिले। सुबह से जारी वोटों की गिनती में भाजपा सबसे आगे रही थी। एमसीडी चुनावों से पहले यह हार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए बेहद निराश करने वाली है। 

इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा था।आम आदमी पार्टी के सामने सीट को बचाने की चुनौती थी तो कांग्रेस एक बार फिर से दिल्ली की सियासत में वापसी का सपना संजोए बैठी थी। पंजाब में सफलता का परचम लहराने वाली कांग्रेस भी इस पंजाबी-सिख बहुल सीट पर जीत को लेकर आशान्वित रही थी और इस चुनाव में उन्होंने पूरा जोर भी लगाया था। 

यह भी पढ़ें: नतीजों से पहले राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर 'आप' ने मान ली थी हार

माना जा रहा है कि दिल्ली निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले इस उपचुनाव का परिणाम काफी अहमियत रखता है। जिस पार्टी को जीत मिलेगी एमसीडी चुनाव में उसका मनोबल स्वाभाविक रूप से बढ़ा रहेगा। 

एक नजर में 

भाजपा-अकाली प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा को मिले 40602 वोट

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी चंदीला को मिले 25952 वोट

आप प्रत्याशी हरजीत सिंह को मिले 10243 वोट 

14652 वोट से जीती भाजपा