भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, PM मोदी की मां से जुड़ा है मामला
पूर्वी दिल्ली में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसका कारण बिहार में प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग था। शाहदरा और नवीन शाहदरा जिलों में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने इस हरकत को महिलाओं का अपमान बताया और कांग्रेस से कार्रवाई की मांग की।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की मां के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा के शाहदरा जिले की टीम ने शकरपुर विकास मार्ग और नवीन शाहदरा जिले के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व उनके सहयोगी संगठन के नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राहुल गांधी का पुतला फूंका।
नेताओं ने कहा कि अभद्र भाषा से प्रधानमंत्री की मां का ही नहीं, महिलाओं का अपमान किया गया है। ऐसी टिप्पणियां लोकतांत्रिक विमर्श को कमजोर करती हैं।
विकास मार्ग पर शाहदरा जिलाध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। गाबा ने कहा कि राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन माताओं और बहनों के सम्मान से समझौता करना हमारी परंपरा व संस्कारों के विपरीत है। प्रधानमंत्री की मां के बारे में अपमानजनक शब्द कहना केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे समाज की भावनाओं को आहत करता है।
जिला प्रभारी डा. अनिल गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राम सेतु को लेकर भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लगाया था, तो देश की सत्ता से बाहर हो गए। अब माता सीता की जन्म स्थली पर एक मां का अपमान किया है, ये बिहार की भूमि से बेदखल होंगे। कांग्रेस को टिप्पणी करने वाले नेता को पार्टी से बाहर निकालना चाहिए।
प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री सारिका जैन, जिला सह प्रभारी किशन शर्मा, विधायक डा. अनिल गोयल, अभय वर्मा, संजय गोयल, पूर्व महापौर निर्मल जैन, श्याम सुंदर अग्रवाल, जिला महामंत्री रोमेश गुप्ता, गीता शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, जिला प्रवक्ता भारत गौड़, जोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा, डिप्टी चेयरमैन राजू सचदेवा, पार्षद पार्षद नीमा भगत, संदीप कपूर, प्रिया कांबोज, अलका राघव, पूर्व पार्षद अपर्णा गोयल, पूर्व पार्षद डा. वीके मोंगा, राजेश साहनी आदि शामिल हुए।
वहीं, भाजपा नवीन शाहदरा जिले ने ज्योति नगर कार्यालय के पास जिलाध्यक्ष मास्टर बिनोद कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व उसके सहयोगी संगठन आरजेडी के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें सांसद मनोज तिवारी, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष लता गुप्ता, प्रदेश मंत्री किशन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रवेश शर्मा, मनोज त्यागी, शाहदरा उत्तरी जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा, डिप्टी चेयरमैन मुकेश बंसल, प्रदेश युवा मोर्चा के प्रवक्ता अंकुर मलिक, कुमारी रिंकू आदि शामिल हुए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।