Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी, वीरेंद्र सचदेवा ने की राहुल गांधी से माफी की मांग

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 12:08 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने पर भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस पर राजनीतिक दिवालियापन का आरोप लगाया और राहुल गांधी से माफी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।

    Hero Image
    प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस पर राजनीतिक दिवालियापन का आरोप लगाया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। मयूर विहार जिले की टीम ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सचदेवा ने कहा कि बिहार में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के लिए अपशब्द कहे गए। यह समस्त मातृशक्ति का अपमान है। यह कांग्रेस का राजनीतिक दिवालियापन है कि जब भी चुनाव आते हैं, तो उनके नेता हताशा में प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने लगते हैं।

    कांग्रेस नेता 2014 से ऐसी हरकतें करते आ रहे हैं। दिल्लीवासी इसके लिए कांग्रेस से नाराज हैं। यह विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक राहुल गांधी देश से माफी नहीं मांग लेते।

    प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री विनोद बछेती ने कहा कि जब कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठनों को आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं मिलता, तो वे प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने लगते हैं।

    इस तरह की हरकतें कांग्रेस की गलत मानसिकता को उजागर करती हैं। इसमें जिलाध्यक्ष विजेंद्र धामा, जिला सह प्रभारी नरेश वशिष्ठ, विधायक रवींद्र सिंह नेगी, रविकांत आदि शामिल हुए।

    comedy show banner
    comedy show banner