प्रधानमंत्री की मां को गाली देने के विरोध में BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी और RJD नेताओं के फूंके पुतले
दक्षिणी दिल्ली और महरौली जिला भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय मां को गाली देने के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और आरजेडी नेताओं के पुतले जलाए। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि विपक्षी नेता हताश होकर मर्यादा खो चुके हैं और उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता बिहार चुनावों में इसका जवाब देगी।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली और महरौली जिला भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां को गाली देने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व आरजेडी के नेताओं के पुतले भी जलाएं।
भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि दक्षिण दिल्ली जिला भाजपा की ओर से महरौली—बदरपुर रोड पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और आरजेडी के नेताओं के पुतले फूंके। इसमें सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
दक्षिणी दिल्ली सांसद बिधूड़ी ने कहा कि विपक्षी नेता अपनी हताशा और निराशा के कारण संयम और मर्यादा खो चुके हैं। राजनीतिक रैली में प्रधानमंत्री की स्वर्गीय मां को गाली दी गई है। इसको लेकर राहुल गांधी व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों को अपने कुकृत्य के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।
प्रदर्शन को जिला भाजपा अध्यक्ष माया बिष्ट, जिला प्रभारी जय प्रकाश व सह प्रभारी आदित्य झा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक एस राहुल, सह संयोजक नीतीश कुमार, दक्षिणी क्षेत्र की डिप्टी चेयरपर्सन अनीता सिंघल, जिला महामंत्री बलबीर सिंह समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, महरौली जिला भाजपा की ओर से भुलभूलैया कालूराम चौक पर भी विरोध प्रदर्शन यहां भी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला जलाया।जिलाध्यक्ष रविंद्र सोलंकी ने कार्यक्रम अध्यक्षता की। बिधूड़ी ने कहा कि राहुल गांधी और आरजेडी को जनता आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में कड़ा जवाब देगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।