Move to Jagran APP

MCD Elections: भाजपा की दिल्ली सरकार को चुनौती: अपनी 2 उपलब्धि बताएं, हम MCD की सौ उपलब्धि गिनाने को तैयार

Delhi MCD Election 2022 एमसीडी चुनाव के बीच दिल्ली की तीनों लैंडफिल साइट का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की तीनों लैंडफिल को खत्म करने के लिए हम काम कर रहे हैं। वर्ष 2024 तक तीनों लैंडफिल खत्म हो जाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek TiwariPublished: Mon, 28 Nov 2022 11:46 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 11:46 AM (IST)
MCD Elections: भाजपा की दिल्ली सरकार को चुनौती: अपनी 2 उपलब्धि बताएं, हम MCD की सौ उपलब्धि गिनाने को तैयार
MCD Elections: भाजपा की दिल्ली सरकार को चुनौती: अपनी 2 उपलब्धि बताएं

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD Election 2022) चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज सोमवार को प्रेस वार्ता कर दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर जोरदार हमला बोला है। साथ ही एमसीडी में भाजपा द्वारा किए गए कामों को गिनाया है। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी उपलब्धियां हर मंच पर बताई हैं और डंके की चोट पर बताया है कि दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए क्या-क्या किया है?

भाजपा अध्यक्ष की प्रेस वार्ता की प्रमुख बातें

  • हम डंके की चोट पर बताते हैं दिल्ली नगर निगम ने विपरित परिस्थितियों में भी काम किया है।
  • मैं दिल्ली सरकार को चुनौती देता हूं कि वह दो उपलब्धि अपनी बताएं, हम निगम की सौ उपलब्धि बता सकते हैं।
  • निगम ने जन्म से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र और लाइसेंस की सेवाओं को ऑनलाइन किया है।
  • दिल्ली नगर निगम में रिहायशी संपत्तियों में उनकी ऊंचाई 15 मीटर से बढ़ाकर 17.5 मीटर किया है।
  • होटल व खुले स्थान पर ओपन एयर रेस्तरां चला सकते हैं।
  • दिल्ली नगर निगम ने अपने 60 प्रतिशत भवनों को सौर ऊर्जा से युक्त किया है।
  • दिल्ली की पुरानी पारंपरिक लाइटों को बदलकर एलईडी बल्ब में तब्दील किया है।
  • दिल्ली सरकार को हमने पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किया था। लेकिन दिल्ली सरकार ने जगह नहीं दी। केंद्र सरकार ने हमारी मदद की।
  • डीडीए और केंद्र सरकार ने हमें जगह दी जिसमें हमने 17 बहुमंजिला पार्किंग बनाई।
  • दिल्ली नगर निगम 15 हजार पार्कों का रखरखाव करता है।
  • छह हजार पार्कों में ओपन जिम लगाए हैं साइकिल ट्रेक बनाए हैं।
  • कबाड़ से कमाल किया है जिसमें वेस्ट टू वंडर और भारत दर्शन जैसे पार्क बनाए हैं।
  • इनमें लाखों लोग इन पार्कों को देखने आ रहे हैं।
  • कूड़ा मैनेजमैंट के लिए 2300 से अधिक टिप्पर घर-घर से कूड़ा उठा रहे हैं
  • 80 प्रतिशत कूड़ा घरों से उठाकर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट पर ले जाते हैं।
  • कूड़े से 100 मेगावाट बिजली दिल्ली नगर निगम बना रहा है।
  • कूड़े लिए डलाव घरों को बंद कर वहां आधुनिक मशीनें लगाई हैं।
  • 482 डलाव घरों को बंद करके वहां पर हमने जन रसोई, जन लाइब्रेरी, मंनोरंजन केंद्र बनाए हैं।
  • दिल्ली की तीनों लैंडफिल को खत्म करने के लिए हम काम कर रहे हैं।
  • दो लाख मीट्रिक टन कूड़ा लैंडफिल पर पड़ा था, जिसमें से हमने 80 लाख मीट्रिक टन कूड़ा लैंडफिल से हटा दिया है।
  • 2024 तक तीनों लैंडफिल खत्म कर देंगे।
  • दिल्ली नगर निगम ने 9 अस्पताल बनाए हैं, मोतियाबिंद से लेकर सर्वांइकल कैंसर की जागरुकता के लिए अभियान चलाए हैं।
  • दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया को हमने कम किया है।
  • दुनिया के शीर्ष दस स्कूलों में निगम के लाजपत नगर स्थित स्कूल का नाम आया है।
  • पटेल नगर में जहां 200 बगलादेशी घुसपैठिये रहते थे वहां पटेल नगर में हम दिल्ली का सबसे बड़ा स्कूल बना रहे हैं।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री को चुनौती को बताए कि दो वह कौन से काम किए हैं।
  • दिल्ली सरकार ने निगम का फंड रोका फिर भी निगम ने काम किए।
  • दिल्ली सरकार को चुनौती है कि वह सरकार के काम बताएं।
  • 15 सालों में हमने कोई टैक्स नहीं बढ़ाया, अनधिकृत कालोनियों और नियमित कालोनियो का 10-12 साल का टैक्स माफ किया है।
  • दिल्ली सरकार बिजली के बिल पर पेंशन से लेकर फिक्स चार्ज लगाए जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.