फंड की कमी के बावजूद दिल्ली निगमों ने किया बेहतर काम: श्याम जाजू
उत्तरी नगर निगम के रोहिणी क्षेत्र में वार्ड-24 के अमरज्योति कालोनी और निकेतन कुंज अपार्टमेंट में कांपैक्टर मशीन व चारदीवारी के निर्माण कार्य का भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने किया। करीब 80 लाख की लागत से पोर्टेबल कांपैक्टर मशीन लगाई गई है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तरी नगर निगम के रोहिणी क्षेत्र में वार्ड-24 के अमरज्योति कालोनी और निकेतन कुंज अपार्टमेंट में कांपैक्टर मशीन व चारदीवारी के निर्माण कार्य का भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने किया। करीब 80 लाख की लागत से पोर्टेबल कांपैक्टर मशीन लगाई गई है और 20 लाख की लागत से चारदीवारी के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। दिल्ली सरकार के फंड नहीं देने के बावजूद तीनों नगर निगम में भाजपा पार्षदों ने बेहतरीन कार्य किया है। लेकिन स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त विपक्षी दल झूठे आरोप लगाते रहे हैं और साबित कुछ भी नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जिस उम्मीद के साथ भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को टिकट दिया, उसी उम्मीद के साथ सभी ने दिल्ली को एक बेहतरीन शहर बनाने में अपनी शानदार भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर स्थानीय निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू ने कहा कि वार्ड की सफाई समेत अन्य सभी कामों को बेहतरीन तरीके से करना ही प्राथमिकता रही है। वार्ड में कूड़े जमा न हो इसके लिए चार कांपैक्टर मशीन लगाई जा चुकी है। इसके माध्यम से सैकड़ों टन कूड़ा का निस्तारण प्रति दिन हो रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान निगम के पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। इस दौरान उत्तरी दिल्ली नगर निगम में शिक्षा समिति के चेयरमैन आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी व पूर्व रोहिणी जोन चेयरमैन मनीष चौधरी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।