विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर मचा घमासान, सड़कों पर उतरे बीजेपी नेता; कार्यकर्ताओं ने आज इन जगहों पर किया जोरदार प्रदर्शन

Published: Wed, 03 Jul 2024 09:54 AM (IST)

Delhi News संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी नेता सड़कों ...और पढ़ें

बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

HighLights

  1. राहुल गांधी के बयान को लेकर विरोध में उतरी भाजपा।
  2. भाजपा नेता और कार्यकर्ता आज यहां करेंगे प्रदर्शन।
  3. राहुल के हिंदुओं वाले बयान पर हल्ला-बोल तेज।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदुओं को लेकर बयान पर भाजपा उन्हें घेरने में लगी हुई है। भाजपा नेता उनके विरोध में बयानबाजी करने के साथ ही सड़क पर उतर रहे हैं।

भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसक कहकर सनातन का अपमान किया है। इसके विरोध में भाजाप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

दिल्ली भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर के सामने और अन्य मुख्य चौराहों पर हाथों में राहुल गांधी व कांग्रेस के विरोध में लिखे नारे वाले पोस्टर लेकर विरोध जताया था।

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi in Parliament: भगवान शिव और हिंदू पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी की संसद में हो गया हंगामा, PM मोदी भी उठ पड़े

वहीं, बुधवार को कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मान सिंह रोड स्थित जैसलमेर हाउस के सामने से नारेबाजी करते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया।

प्रदेश अध्यक्ष सचेदवा ने कहा कि राहुल गांधी देश में नफरत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें चुनौती देता हूं कि किसी और धर्म के बारे में इस तरह की टिप्पणी करके दिखाएं। हिंदुओं पर अपमानजनक टिप्पणी उनके आचरण को दर्शाता है। उनका लालन पालन विदेशी संस्कृति के अनुसार हुआ है। विदेशी मानसिकता उनके आचरण में दिखता है।

यह भी पढ़ें- Politics: कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- लोगों ने उनकी सरकार से कहा था 'तुमसे ना हो पाएगा'

उन्होंने कहा कि झूठ बोलना, बार-बार बोलना व जोर से बोलना कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों के नेताओं की आदत हो गई है।

विपक्षी नेता देश विरोधियों को समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस नेता व पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम और सुशील कुमार शिंदे भी हिंदुओं को आतंकी बोल चुके हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस एक सोची समझी साजिश के तहत हिंदुओं को बदनाम कर रही है।

इस दौरान प्रदर्शन में सांसद योगेंद्र चांदोलिया, प्रदेश के सभी मोर्चों के प्रभारी सुमित भसीन, प्रदेश महिला भाजपा मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा मिश्रा पांडेय, अरविंदर सिंह लवली सहित अन्य भाजपा नेता शामिल थे।

क्या बोले थे राहुल गांधी? 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला था। राहुल ने कहा कि भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही थी, तभी इसका जवाब जनता ने चुनाव में दिया। उन्होंने कहा कि यही नहीं मेरे पर भी हमले हुए। मेरे पर कई केस दर्ज किए गए, यहां तक की मुझे 2 साल की सजा भी सुना दी गई। राहुल ने कहा कि मुझे मीडिया भी टारगेट करता रहा, लेकिन जनता ने जवाब दिया।

भगवान शिव का किया जिक्र

राहुल ने इसके बाद सदन में भगवान शिव का चित्र दिखाते हुए कहा कि हम सब भगवान शिव की शरण में थे। इसी से हमें ऐसे लोगों से लड़ने में मदद मिली। भगवान के साथ का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि शिवजी ने जहर पी लिया था और वो नीलकंठ हो गए थे, वहीं से हमने सीखा और कई जहर पिए।

खुद को हिंदू कहने वाले ही हमेशा हिंसा करते

राहुल ने इसके बाद भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा कि इस्लाम में ये बताया गया है कि पैगंबर कहते हैं कि ईश्वर हमारे साथ हैं, इसलिए डरना नहीं है। उन्होंने कहा कि सिख पंथ के गुरु नानक जी का भी यही संदेश है। इसके बाद राहुल ने भगवान शिव का चित्र दिखाकर कहा कि शिवजी कहते हैं कि डरो और डरोओ मत।