Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह लोकतंत्र की सुंदरता कि गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बनता है: सुरेश प्रभु

    By Rahul ChauhanEdited By: Prateek Kumar
    Updated: Sun, 06 Mar 2022 07:31 PM (IST)

    सांसद सुरेश प्रभु ने कांस्टीट्यूशन क्लब में युवा चेतना द्वारा आयोजित लोकतंत्र और संविधान विषयक आयोजित सेमिनार में कहा कि संविधान रक्षक है जो आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करता है। यहीं लोकतंत्र की खूबसूरती भी है ।

    Hero Image
    कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद सुरेश प्रभु।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सदस्य सुरेश प्रभु ने कहा कि लोकतंत्र का मालिक आम आदमी है। इसकी सुंदरता यह है कि एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बनता है। वह कांस्टीट्यूशन क्लब में युवा चेतना द्वारा आयोजित लोकतंत्र और संविधान विषयक आयोजित सेमिनार को संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान रक्षक है जो आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आजादी के बाद लोकतंत्र और संंविधान मिला 

    स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने सेमिनार का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी लोग सामान्य हैं। भारत के लोकपाल जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष ने कहा कि देश की आजादी के बाद हमें लोकतंत्र और संविधान प्राप्त हुआ।

    लोकतंत्र की शक्ति है कि गरीब के वोट के लिए शक्तिशाली लोग करते हैं याचना 

    राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वाराखेड़ी ने कहा कि इसकी यही शक्ति है कि जब सरकार को लगता है कि जनता क़ानून से सहमत नहीं है तो वह उससे वापस हो जाता है। मौलाना आजाद मेडिकल कालेज में सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डा. पवनींद्र लाल ने कहा कि यह लोकतंत्र की शक्ति है कि गरीब के वोट के लिए शक्तिशाली लोग भी याचना करते हैं।

    समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़कर किया जा रहा लोकतंत्र मजबूत

    सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़कर ही लोकतंत्र को मज़बूत किया जा सकता है। इस अवसर पर डा. ब्रजभूषण ओझा, अरशद नदवी, शारदा त्यागी, रमेश यादव, अर्चना हांडा, रोचिका अग्रवाल, अजय पांडेय, अंजनी राय, बीरेंद्र राय, नीरज गर्ग, गगनप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।