यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Narendra Modi Cabinet Expansion: मीनाक्षी लेखी ने विदेश मंत्रालय में संभाला राज्य मंत्री का कार्यभार, पीएम मोदी का जताया आभार
PM Narendra Modi Cabinet Expansion नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान मीनाक्षी ने कहा कि उन पर विश्वास जताने के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की शुक्रगुजार हूं। मैं अपने विभाग का कार्य पूरी क्षमता से करने का प्रयास करुंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को मीनाक्षी लेखी को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई थी। देर रात विभाग का बंटवारा भी कर दिया गया। मीनाक्षी को विदेश विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है। मीनाक्षी लेखी विदेश मंत्री एस जयशंकर की नेतृत्व में कामकाज देखेंगी।
मीनाक्षी लेखी इसके अतिरिक्त संस्कृति मंत्रालय में भी राज्य मंत्री के तौर पर कार्यभार देखेंगी। वह पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बनी हैं।

मीनाक्षी लेखी दिल्ली की ऐसी दूूसरी नेता हैं जो विदेश मंत्रालय में कामकाज देखेंगी। इससे पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज मोदी कैबिनट के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री थीं।
मीनाक्षी लेखी से दिल्ली में भाजपा को मिलेगा सशक्त महिला चेहरा
मीनाक्षी लेखी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह यूं ही नहीं मिली है। माना जा रहा है कि इससे पार्टी को दिल्ली में एक सशक्त महिला और पंजाबी नेता की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। वर्षो से दिल्ली में पार्टी के पास ऐसी कोई सशक्त महिला नेता नहीं है, जिसके दम पर वह महिला मतदाताओं को अपने साथ ला सके। दिल्ली में पंजाबी भाजपा के परंपरागत समर्थक माने जाते हैं। मीनाक्षी लेखी संसद से लेकर राजनीतिक गलियारे तक पार्टी और केंद्र सरकार का पक्ष जोरदार तरीके से रखती हैं। माना जा रहा है कि इसी विशेषता की वजह से इन्हें मंत्री पद से नवाजा गया है।
