विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'औरंगजेब को बाप मानने वाला भारत का सगा नहीं हो सकता...', मुगलों का महिमामंडन करने वालों पर कपिल मिश्रा का हमला

By Abhishek TiwariEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Mon, 12 Jun 2023 01:23 PM (IST)

भाजपा के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) अपनी बेबाक राय और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते ...और पढ़ें

'औरंगजेब को बाप मानने वाला भारत का सगा नहीं हो सकता...', कपिल मिश्रा का हमला
'औरंगजेब को बाप मानने वाला भारत का सगा नहीं हो सकता...', कपिल मिश्रा का हमला

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भाजपा के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा अपनी बेबाक राय और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। ताजा मामले में उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब के कार्यों का महिमामंडन तारीफ करने वालों पर हमला बोला है।

औरंगजेब को बाप मानने वाला ना भारत का नागरिक हो सकता है ना भारत का सगा हो सकता है। गुरु तेग बहादुर जी का हत्यारा, भाई सतीदास , भाई मतीदास, वीर दयाला, जाट वीर गोकुला, बंदा बैरागी, चार साहिबजादों का हत्यारा 46 लाख से ज्यादा हिंदुओं का कत्ल करने वाला, काशी विश्वनाथ, श्री कृष्ण जन्मभूमि, चौसठ योगिनी मंदिर, बीज मण्डल जैसे 1000 मंदिरों को तोड़ने वाला जिहादी आतंकी है। औरंगजेब को नायक मानने वालों का प्रतिकार करना हमारा धर्म है।

महाराष्ट्र में औरंगजेब की तस्वीर से मचा बवाल

उल्लेखनीय है कि यह पूरा विवाद महाराष्ट्र में औरंगजेब की तस्वीर से मचा है। इसे लेकर हाल ही में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए महाराष्ट्र में कोई माफी नहीं है। पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि लोग भी शांति बनाए रखें, ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना न हो।

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ युवकों ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर औरंगजेब की तस्वीर लगाई थी। इसके बाद से ही माहौल गरमा गया। मामले को लेकर बीते दिनों हिंदू संगठनों ने कोल्हापुर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और दुकानों में तोड़फोड़ से हालात बिगड़ गए। इस पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

साथ ही वाट्सऐप स्टेटस को डालने वाले तीनों नाबालिग युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले में हिंदू संगठनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसा फिर ना हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।