Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं', CM आतिशी पर रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी; भड़के केजरीवाल

    By rais rais Edited By: Geetarjun
    Updated: Sun, 05 Jan 2025 11:06 PM (IST)

    Ramesh Bidhuri News कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी और विवादों का पुराना नाता रहा है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर भी विवादित बयान दे दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी बिधूड़ी और भाजपा पर हमलावर हो गई है। प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी पर बिधूड़ी ने खेद प्रकट किया था।

    Hero Image
    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी।

    एएनआई/जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भाजपा नेता और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी सुर्खियों में बने हुए हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर भी विवादित टिप्पणी की है। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुआ कहा, बीजेपी के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी। दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी।

    आतिशी को लेकर बिधूड़ी ने क्या कहा?

    कालकाजी से सीएम आतिशी भी आप की ओर से प्रत्याशी हैं और वहीं रमेश बिधूड़ी को भी भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। बिधूड़ी ने रविवार को एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए सीएम आतिशी के उपनाम और परिवार पर टिप्पणी की। बिधूड़ी ने कहा, "आतिशी, जो मार्लेना थीं, अब सिंह बन गई हैं। उन्होंने अपने पिता का नाम भी बदल लिया है।"

    बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर भी की टिप्पणी

    रविवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ, जिसमें रमेश बिधूड़ी एक जनसभा कहते दिख रहे हैं कि कालकाजी क्षेत्र की सड़कें प्रियंका गांधी गाल की तरह बना देंगे। उनके इस बयान पर जहां कांग्रेस ने विरोध जताया है, वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इसे भाजपा की ओछी मानसिकता करार दिया है।

    हालांकि विवाद बढ़ने पर रमेश बिधूड़ी ने खेद जताया। साथ ही कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत भी दे डाली।

    कालकाजी में सभी सड़कें...

    वीडियो में रमेश बिधूड़ी कहते दिख रहे हैं, ''लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।''

    ये भी पढ़ें- Kalkaji Vidhan Sabha Seat: तीन दशक से जीत का राह देख रही भाजपा, इतिहास किस पार्टी पर ज्यादा रहा मेहरबान?

    अलका लांबा ने साधा निशाना

    इस पर कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अल्का लांबा ने कड़ा विरोध जताया। अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट एक वीडियो में उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी संसद के अंदर हों या बाहर, उनकी भाषा हमेशा खासकर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक रही है। उनके बयान से उनकी सोच, उनका नजरिया और चरित्र सबके सामने है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। अपने बयान के लिए रमेश बिधूड़ी को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस पर क्या कहना चाहता है, हम सुनना चाहते हैं।

    वहीं मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा को महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा दिल्ली के लोगों की सुरक्षा का जिम्मा भाजपा के हाथों में है। उनकी पार्टी के नेता इस तरह की राय रखते हैं तो भला दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा का क्या होगा, यह सहज ही सोचा जा सकता है।

    अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस और आप: बिधूड़ी

    इस तरह की बयानबाजी पहले होती रही है। लालू जी जो आज कांग्रेस के साथ हैं, उस समय कैबिनेट में थे। हेमा मालिनी के बारे में सेम टिप्पणी की गई थी। उसी का संज्ञान लिया। मैं आतिशी जी से पूछना चाहता हूं कि उनके विधायक नरेश बाल्यान ने 2024 के चुनाव में हेमा मालिनी का नाम लेकर ये टिप्पणी दोबारा दोहराई थी।

    आतिशी को तब महिला याद नहीं आई। मैं माता-बहनों का सम्मान करता हूं। अगर कहीं किसी को मेरे बयान से कष्ट हुआ हो, उसके लिए मैं अपने शब्द वापस लेता हूं और खेद प्रकट करता हूं। पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।