Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sikh Community Protest: दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर सिखों का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद से माफी मांगने को कहा

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 05:05 PM (IST)

    Rahul Gandhi Statement on Sikhs कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में सिखों पर दिए बयान के बाद भाजपा हमलावर है। भाजपा प्रकोष्ठ के सिख नेता बुधवार को राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे जहां कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। यहां मौजूद लोग राहुल गांधी से माफी मांगने को कह रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं।

    Hero Image
    राहुल गांधी के विरोध में दस जनपथ के पास प्रदर्शन करते भाजपा सिख प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता। फोटो- ध्रुव कुमार

    एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में सिखों पर दिया बयान पर उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस भी मौजूद है, जहां कई लोगों को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सिखों को लेकर दिए बयान के बाद भाजपा और सिख समुदाय हमलावर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा दिल्ली की सिख प्रकोष्ठ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान भाजपा नेता आरपी सिंह और अन्य सिख नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने विदेशी धरती का इस्तेमाल भारत को बदनाम करने के लिए किया और सिखों के बारे में बयान दिया कि सिखों को पगड़ी पहनने और गुरुद्वारा जाने की अनुमति नहीं है।

    सिखों पर क्या दिया था बयान?

    अमेरिका के वर्जीनिया में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई ये है कि भारत में पगड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी और क्या सिख गुरुद्वारे जा सकेंगे। 

    कांग्रेस सांसद ने कहा, सबसे पहले, यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है। लड़ाई राजनीति के बारे में नहीं है। यह सतही है। लड़ाई इस बारे में है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी। या एक सिख को भारत में कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी। या गुरुद्वारा जाने दिया जाएगा। लड़ाई इसी बारे में है और सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।