विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अगले 1-2 दिन में BJP के CM फेस का एलान, रमेश बिधूड़ी जी को बधाई', केजरीवाल का बड़ा दावा

Published: Sat, 11 Jan 2025 04:44 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के सीएम फेस रमेश बिधूड़ी को चुनौती ...और पढ़ें

बीजेपी सीएम फेस को लेकर केजरीवाल का बड़ा दावा।
बीजेपी सीएम फेस को लेकर केजरीवाल का बड़ा दावा।

जागरण संवादाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बीजेपी के सीएम फेस से पर्दा हटाया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता के सामने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी अपने सीएम चेहरों को लेकर आए और आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे के साथ डिबेट कराए।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में पहले से ही तय था कि अरविंद केजरीवाल ही आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी औपचारिक रूप से रमेश बिधूड़ी को अपना CM उम्मीदवार घोषित कर दे, तब वह सारे देश की मीडिया और जनता के सामने AAP के CM उम्मीदवार के रूप में मुझसे बहस करें।

सीईसी की बैठक में हुआ फैसला: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि सूत्रों से उन्हें पता लगा है कि भाजपा की शुक्रवार को हुई सीईसी की बैठक में रमेश बिधूड़ी को दिल्ली में सीएम चेहरा घोषित करने पर फैसला हुआ है। उन्होंने कहा कि इसका ऐलान अगले एक या दो दिन में की जाएगी। उन्होंने मांग कि आम आदमी पार्टी और भाजपा के सीएम चेहरों के बीच दिल्ली के मुद्दों पर डिबेट कराई जानी चाहिए।

खबर को अपडेट किया जा रहा है...